तारक मेहता का उल्टा चश्मा से हुई राज अनादकट की छुट्टी? पहले गाने में इस एक्ट्रेस के साथ अब रोमांस करेंगे टप्पू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 2, 2022, 05:00 PM IST

Raj Anadkat Music Video Debut: छोटे पर्दे के जाने-माने सितारे राज अनादकट को अब नए प्रोजेक्ट में देखा जाएगा। वह अब खतरों के खिलाड़ी 12 फेम कनिका मान के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। 

तारक मेहता का उल्टा चश्मा से हुई राज अनादकट की छुट्टी? पहले गाने में इस एक्ट्रेस के साथ अब रोमांस करेंगे टप्पू
Photo Credit: Instagram

Raj Anadkat Music Video Debut With Kanika Mann: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में टप्पू का किरदार निभाकर दर्शकों का मनोरंजन करने वाले टीवी स्टार राज अनादकट को अब नए प्रोजेक्ट में देखा जाएगा। जल्द ही टीवी स्टार अब अपना म्यूजिक वीडियो डेब्यू करने वाले हैं। राज को अब जल्द ही खतरों के खिलाड़ी 12 फेम कनिका मान के साथ देखा जाएगा। अपने पहले म्यूजिक वीडियो और सिंगर, कंपोजर और डायरेक्टर रामजी गुलाटी के साथ काम करने पर राज अनादकट ने चुप्पी तोड़ी है।

उन्होंने बात करते हुए यह बताया कि वह अपने पहले म्यूजिक वीडियो के लिए बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा 'जब रामजी ने पहली बार मुझे इस गाने के लिए अप्रोच किया था, तब मैं बहुत उत्साहित औ खुश हो गया था। मैं हमेशा से उनके साथ काम करना चाहता था। जब मैंने पहली बार यह गाना सुना था तब मैंने यह कहा था 'पाजी, मैं यह गाना करना चाहता हूं।' और पूरी टीम के साथ इस वीडियो पर काम करके मजा आया। हमने इस गाने की शूटिंग दुबई में की है और यह मेरे लिए बहुत नया और एकदम अलग अनुभव था।'

इसके साथ उन्होंने अपनी को-स्टार कनिका मान पर भी बात की है। कनिका मान के बारे में बात करते हुए राज ने कहा 'उनके साथ काम करके बहुत मजा आया। इस गाने के लिए शूटिंग करते समय मैंने और कनिका मान ने एक साथ बहुत अच्छा समय बिताया।' इसके साथ उन्होंने यह भी साझा किया कि वह इस गाने के लिए देर रात तक शूटिंग किया करते थे। राज को कनिका के साथ 'सॉरी सॉरी' गाने में देखा जाएगा। पिछले कुछ समय से यह कहा जा रहा था कि राज अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को अलविदा कहने वाले हैं। लेकिन अभी तक राज ने इस पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है।

End of Article