पैर में लगी चोट की वजह से 9 महीनों तक बेड पर थे फैजल खान, बेहद छोटी उम्र में आते थे सुसाइडल थॉट्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 25, 2022, 04:27 PM IST

Faisal Khan On Having Suicidal Thoughts: जाने-माने टीवी एक्टर और डांसर फैजल खान ने हाल ही में यह खुलासा किया है कि पैर में लगी चोट के कारण वह महीनों तक बेड पर थे। इस वजह से उन्हें सुसाइडल थॉट्स आते थे।

पैर में लगी चोट की वजह से 9 महीनों तक बेड पर थे फैजल खान, बेहद छोटी उम्र में आते थे सुसाइडल थॉट्स
Photo Credit: Instagram

Faisal Khan On Having Suicidal Thoughts Due To Leg Injury: जाने-माने टीवी एक्टर फैजल खान‌ ने हाल ही में एक शाॅकिंग खुलासा किया है। एक इंटरव्यू के दौरान फैजल खान ने बताया कि पैर में लगी चोट की वजह से वह तकरीबन 9 महीनों तक बेड पर थे। जिस वजह से उन्हें सुसाइडल थॉट्स आते थे। पैर में लगी चोट की वजह से फैजल खान के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ा था जिसकी वजह से उनका वजन भी बढ़ गया था। उन्हें ऐसा लगता था कि अब उन्हें कभी भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम नहीं मिल पाएगा। जिस वजह से वह अपना करियर बदलने की भी सोचा करते थे। ई टाइम्स से बात करते हुए फैजल खान ने यह बताया कि वह हमेशा से सुपर हीरो वाले प्रोजेक्ट्स करना चाहते थे। जब उन्हें धर्म योद्धा गरुड़ टीवी शो के बारे में बताया गया था तब वह इस बात से बहुत खुश थे कि इसमें उनका किरदार उड़ सकता है। 

इसके बाद फैजल खान ने यह भी बताया कि जब उन्हें पैर में चोट लगी थी तब वह 9 महीनों तक बेड पर थे। उन्होंने बताया कि यह समय उनके लिए बहुत मुश्किलों भरा था क्योंकि उस दौरान उन्हें सुसाइडल थॉट्स आते थे। इसके बाद उन्होंने यह बताया कि उनके लिए डांसिंग पैशन है। जब उनके पैर में चोट लगी थी तब वह अपने हाथ से डांस किया करते थे। उन्होंने ऑनलाइन कुछ प्रॉप्स मंगवाए थे जिनसे वह हैंड कटिंग और फिंगर कटिंग जैसे डांस फॉर्म करते थे। जब वह रिकवर हो रहे थे तब लॉकडाउन लग गया था जिसकी वजह से उन्हें ऐसा लगता था कि मैं कभी काम नहीं कर पाएंगे। 

इस दौरान वह अपने आपको एंटरटेन करने के लिए बहुत कुछ करते थे। पैर में चोट लगने की वजह से वह कई बार अपना करियर स्विच करने के लिए भी सोचते थे। वह गाने में अपना करियर बनाने और अपने पिता के शॉप में काम करने के बारे में भी सोचते थे। एक्सीडेंट और लाॅकडाउन की वजह से वह अदरक की तरह फैल गए थे। लेकिन उन्होंने महज 45 दिन में अपना वजन घटाया था। सिर्फ 45 दिनों में फैजल खान ने 8 किलो वजन कम कर लिए थे। 

End of Article