इंस्टाग्राम पर तेजस्वी प्रकाश ने बनाया ये रिकॉर्ड, कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण को भी छोड़ा पीछे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 25, 2022, 12:58 PM IST

Tejasswi Prakash social media record: तेजस्वी प्रकाश ने सोशल मीडिया पर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इंस्टाग्राम पर तेजस्वी प्रकाश ने शहनाज गिल, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ समेत कई बड़े सेलेब्स को पीछे छोड़ दिया है।

इंस्टाग्राम पर तेजस्वी प्रकाश ने बनाया ये रिकॉर्ड, कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण को भी छोड़ा पीछे

Tejasswi Prakash Instagram Record: बिग बॉस सीजन 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश सोशल मीडिया पर सबसे पॉपुलर और एक्टिव हैं। करण कुंद्रा और तेजस्वी की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती है। तेजस्वी के इंस्टाग्राम पर 58 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। अब नागिन 6 की एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण को भी पीछे छोड़ दिया है।

ट्रुथ पोल के ऑनलाइन सर्वे के मुताबिक इंस्टाग्राम पर तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) के सबसे ज्यादा इंगेजमेंट हैं। तेजस्वी का इंगेजमेंट 9.81 फीसदी है। एक्ट्रेस ने बिग बॉस सीजन 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल, एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ को पीछे छोड़ दिया है। फैंस तेजस्वी प्रकाश की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर देखना काफी पसंद करते हैं। वहीं, शहनाज गिल का इंगेजमेंट रेट 6.46 फीसदी है। शहनाज गिल ने हाल ही में दब्बू रत्नानी के फोटोशूट की फोटोज शेयर की है।  

Tejasswi Prakash 

Also Read:

दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ की इंगेजमेंट वैल्यू
टाइगर 3 की एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। कैटरीना कैफ की इंगेजमेंट रेट 4.01 फीसदी है। वहीं, लिस्ट में चौथा नंबर नोरा फतेही का है। उनकी इंगेजमेंट वैल्यू 2.97 फीसदी है। भूल भुलैया 2 की एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) पांचवें नंबर पर हैं। उनकी इंगेजमेंट वैल्यू 2.38 फीसदी है। वहीं, श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की इंगेजमेंट वैल्यू 1.67 फीसदी है। दीपिका पादुकोण इस लिस्ट में आखिरी नंबर पर हैं। दीपिका की इंगेजमेंट वैल्यू 0.90 फीसदी है। 

तेजस्वी प्रकाश के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों टीवी सीरियल नागिन छह में लीड रोल निभा रही हैं। तेजस्वी इसके अलावा रिएलिटी शो लॉक अप में बतौर वॉर्डन भी शामिल हुई थीं। तेजस्वी प्रकाश इसके अलावा बिग बॉस 15 कंटेस्टेंट करण कुंद्रा के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं।

End of Article