15 साल पुरानी दोस्त बनी ऊर्फी जावेद की डिजाइनर, बोल्डनेस में देती है अदाकारा को भी टक्कर 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 24, 2022, 10:06 PM IST

Urfi Javed Designer Shweta Srivastava: ऊर्फी जावेद के अजीबोगरीब कपड़े देखने के बाद हर कोई यह सोचने पर मजबूर हो जाता है कि आखिर उनकी डिजाइनर कौन है। अगर आप भी जाना चाहते हैं कि टीवी अदाकारा के कपड़े कौन डिजाइन करता है तो यह लेख जरूर पढ़ें। 

15 साल पुरानी दोस्त बनी ऊर्फी जावेद की डिजाइनर, बोल्डनेस में देती है अदाकारा को भी टक्कर 
Photo Credit: Instagram

Urfi Javed And Her Designer Shweta Srivastava: ऊर्फी जावेद किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। बिग बॉस ओटीटी से नाम कमाने वाली है टीवी अदाकारा आए दिन अपने बोल्ड कपड़ों की वजह से सुर्खियां बटोर लेती हैं। टीवी अदाकारा को अपने अजीबोगरीब कपड़े की वजह से पहचाना जाता है। कभी-कभी बोल्डनेस की हद पार करने की वजह से ऊर्फी जावेद को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जाता है। ऊर्फी के कपड़ों को देखने के बाद हर कोई यह सोचने पर मजबूर हो जाता है कि आखिर उनके कपड़े डिजाइन कौन करता है। अब जाकर यह पता चल गया है कि ऊर्फी जावेद के कपड़े डिजाइन करने के पीछे आखिर किसका हाथ है। ऊर्फी जावेद और उनकी डिजाइनर श्वेता श्रीवास्तव ने हाल ही में ई टाइम्स से बात करते हुए कई सवालों का जवाब दिया है।

उर्फी जावेद ने बताया कि वह श्वेता श्रीवास्तव को तकरीबन 15 साल पहले से जानती हैं। जब वह एक डिजाइनर की तलाश कर रही थीं तब उन्हें यह पता चला था कि श्वेता मुंबई में हैं और डिजाइनर हैं। तब उन्होंने श्वेता को कांटेक्ट किया था। इसके बाद श्वेता ने यह भी बताया कि किसी भी कपड़े को डिजाइन करने के पीछे ऊर्फी जावेद का आईडिया होता है वह बस उसे तैयार करती हैं। इस पर ऊर्फी जावेद ने कहा 'ऐसा नहीं है। मैं तो कुछ भी बोल देती हूं। मैं बोलती हूं कांच पहनना है। यह मुझे बोलती है तोड़कर पहनना पड़ेगा।' इसके बाद जब श्वेता से पूछा गया कि क्या वह ऊर्फी जावेद से यह पूछती हैं कि वह सच में कोई बोल्ड कपड़े पहनने के लिए तैयार हैं या नहीं। तब ऊर्फी जावेद ने कहा 'यह खुद भी बोल्ड कपड़े पहनती है'। 

इंटरव्यू के दौरान ऊर्फी जावेद ने यह भी बताया कि उन दोनों के पास इतना समय नहीं रहता कि वह ट्रोलर्स के कमेंट पढ़ें। इसके बाद श्वेता श्रीवास्तव ने यह बताया कि कई बार उन्हें कपड़े डिजाइन करने में हफ्ते लग जाते हैं। श्वेता ने यह भी साझा किया कि कई बार ऊर्फी जावेद के कपड़े डिजाइन करते-करते उन्हें सुबह के 3 भी बज जाते हैं। हाल ही में जो ऊर्फी जावेद ने कांच की ड्रेस पहनी थी उसे भी तैयार करने में काफी समय लगा था। जब श्वेता से उनकी सैलरी के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा कि यह उन दोनों के बीच की चीज है जिसे वह किसी और को नहीं बताते हैं।

इसके बाद ऊर्फी जावेद से पूछा गया कि उन्हें बॉलीवुड फिल्में क्यों नहीं मिल रही हैं, तब टीवी अदाकारा ने यह जवाब दिया कि 'क्योंकि बॉलीवुड मेरे बाप का नहीं है। यह सोचना बहुत गलत होगा कि मुझे इतनी जल्दी काम मिल जाएगा। इसके लिए मुझे 5 साल का इंतजार करना पड़ेगा जब तक मुझे बॉलीवुड में रास्ता नहीं मिलता।'

End of Article