राजीव सेन-चारू असोपा के रिश्ते में आई दरार? शादी से लेकर अब तक रिलेशनशिप में हमेशा रही तकरार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 8, 2022, 05:06 PM IST

Rajeev Sen And Charu Asopa: पिछले कुछ दिनों से यह खबरें आ रही हैं कि राजीव सेन और चारू असोपा के रिश्ते में तकरार पैदा हो गई है। कहा जा रहा है कि राजीव सेन और चारू असोपा का रिश्ता कभी सही नहीं रहा। शादी से लेकर अब तक उनके रिश्ते में अनबन बनी रही। 

राजीव सेन-चारू असोपा के रिश्ते में आई दरार? शादी से लेकर अब तक रिलेशनशिप में हमेशा रही तकरार
Photo Credit: Instagram

Rajeev Sen And Charu Asopa Relationship: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में आए दिन रिश्ते बनते और बिगड़ते रहते हैं। कई सेलेब्स अकसर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में अपने रिलेशनशिप की वजह से बॉलीवुड अदाकारा सुष्मिता सेन के भाई और भाभी लाइमलाइट में आ गए हैं। पिछले कुछ दिनों से यह कहा जा रहा है कि इन दोनों सेलेब्स के रिश्ते में कुछ ठीक नहीं है। बात तो यह भी कही जा रही है कि इन दोनों का रिश्ता अब तालाक की ओर बढ़ रहा है। राजीव सेन और चारू असोपा की शादी जून 2019 में हुई थी। इन दोनों की शादी को तकरीबन तीन साल हो गए हैं लेकिन इनके रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

इन तीन वर्षों में इन दोनों ने एक दूसरे को एक बार अनफॉलो भी कर दिया था। वर्ष 2020 में मई के महीने में राजीव दिल्ली चले गए थे और इन दोनों ने अपनी पहली एनिवर्सरी भी सेलिब्रेट नहीं की थी। कुछ हफ्तों पहले इन दोनों के रिश्ते में नजदीकी आने लगी थी और यह दोनों एक दूसरे के साथ रोमांटिक पिक्चर्स भी शेयर कर रहे थे। पिछले साल नवंबर की ही बात है जब राजीव सेन और चारू असोपा एक बेटी के माता-पिता बने थे। अब यह अफवाहें उड़ रही हैं कि यह दोनों तलाक लेने की प्लानिंग कर रहे हैं। 

एक सूत्र ने बताया कि इन दोनों के रिश्ते में इनकंपैटिबिलिटी इशु है। जब से इन दोनों की शादी हुई है तब से इनके रिश्ते में कुछ भी ठीक नहीं है। सूत्र ने यह भी कहा कि शादी से पहले, शादी के समय और शादी के बाद भी इन दोनों के रिश्ते में अनबन हमेशा रही‌। इन दोनों की फैमिली फिलहाल इनके रिश्ते के बीच में नहीं आ रही है। इन दोनों का परिवार यह चाहता है कि राजीव और चारू अपनी परेशानियों को खुद सुलझाएं। यह दोनों अब अपने रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं और हो सकता है कि एक बेटी के माता-पिता होने की वजह से परेशानियां ठीक हो जाएं। फिलहाल राजीव में इस मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं की है लेकिन चारू ने बात करते हुए यह कहा कि वह इस मुद्दे पर कुछ बोलना नहीं चाहती हैं।

End of Article