डांस दीवाने 3 के जज तुषार कालिया ने गर्लफ्रैंड त्रिवेणी बरमन से की सगाई, इन सेलेब्स ने दी बधाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 8, 2022, 03:59 PM IST

Tushar Kalia Engaged To Girlfriend Triveni Burman: जाने-माने कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रैंड से सगाई कर ली है। तुषार ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। 

डांस दीवाने 3 के जज तुषार कालिया ने गर्लफ्रैंड त्रिवेणी बरमन से की सगाई, इन सेलेब्स ने दी बधाई
Photo Credit: Instagram

Tushar Kalia Engaged To Girlfriend Triveni Burman, See Photo: बॉलीवुड इंडस्ट्री में तुषार कालिया एक प्रतिभाशाली कोरियोग्राफर और डांसर माने जाते हैं। बॉलीवुड को कई आइकॉनिक डांस स्टेप्स देने के साथ उन्होंने टीवी में बतौर जज भी काम किया है। वैसे तो तुषार अपनी पर्सनल साइफ के बारे में ज्यादा बात नहीं करते हैं, लेकिन हाल ही में वह सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, तुषार ने अपनी गर्लफ्रैंड से सगाई कर ली है, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए दी। उन्होंने एक तस्वीर साझा करते हुए लोगों को यह बता दिया कि वह अब शादी के बंधन में बंधने बाले हैं। जैसे ही तुषार ने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की वैसे ही यह वायरल हो गई। लोगों ने कोरियोग्राफर को ढेर सारी शुभकामनाएं भी दीं। दिलचस्प बात तो यह है कि तुषार ने यह जानकारी अपने जन्मदिन के मौके पर दी थी। 

अपनी गर्लफ्रैंड से तुषार ने की सगाई

सोशल मीडिया के जरिए तुषार ने अपने जन्मदिन के मौके पर यह जानकारी दी कि उन्होंने अपनी गर्लप्रैंड त्रिवेणी बरमन के साथ सगाई कर ली है। इस रोमांटिक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने यह बताया कि उनका रोका हो गया है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि तुषार और उनकी गर्लफ्रैंड त्रिवेणी बरमन समुद्र के तट पर खड़े होकर एक दूसरे को गले लगा रहे हैं। तुषार और उनकी गर्लफ्रैंड ने सफेद रंगा का आउटफिट पहना है। यह तस्वीर साझा करने के साथ तुषार ने कैपशन में लिखा कि 'उसने हां बोल दिया, अपने जन्मदिन पर कुछ और नहीं मांग सकता था। यह सबसे बेस्ट गिफ्ट है।'

तुषार द्वारा साझा कि गई तस्वीर पर कई सेलेब्स ने भी रिएक्ट करते हुए उन्हें सगाई की शुभकामनाएं दी हैं। माधुरी दीक्षित ने कमेंट करते हुए लिखा 'जन्मदिन मुबारक और बझाई' वहीं, माधुरी दीक्षित के साथ मॉनी रॉय, जुबिन नौटियाल, अर्जुन बिजलानी, पुलकित सम्राट और शशांक खैतान ने भी बधाई दी है। 

End of Article