Anupamaa Troll: अनुज की नई गर्लफ्रेंड की एंट्री की फैन्स कर रहे डिमांड, अनुपमा को गुस्से में सुना रहे खरी खोटी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2022, 11:25 PM IST

Anupamaa Fans Unhappy with Star Plus Tv Serial Track: फैन्स का कहना है कि अनुपमा की बजाय अब मेकर्स को शो में अनुज के लिए नई लड़की लाना चाहिए, जो बिना किसी अपने कमिंटमेंट और फैमिली के सिर्फ अनुज को प्यार करें।

Anupamaa Troll: अनुज की नई गर्लफ्रेंड की एंट्री की फैन्स कर रहे डिमांड, अनुपमा को गुस्से में सुना रहे खरी खोटी

Star Plus Tv Serial Anupamaa fans Unhapy with track: टीवी सीरियल अनुपमा में काफी कुछ हो रहा है। जैसा कि पाखी को शाह हाउस में आते हुए देखा जाता है, जहां उसे खेद है कि वह अनुपमा के जन्मदिन से चूक गई। पाखी को पता चल चुका है कि किंजल गर्भवती है और वह तोशु भाई को बधाई देने के लिए फोन करने लगती है। लेकिन पारितोष नाराज हो जाता है, क्योंकि वो पिता बनने के लिए तैयार नहीं है और कोई जिम्मेदारी नहीं लेने वाला है। इधर अनुपमा ने किंजल को फोन कर उसकी केयर करनी शुरू कर दी है और ये बताना लगी है कि क्या खाना चाहिए क्या नहीं। 

इधर अनुज, अनुपमा को बताता है कि वो एक महत्वपूर्ण बिजनेस मीटिंग के लिए तैयार हो रहा है। अनुज एक नया व्यवसाय शुरू करने के लिए तैयार है जहां अनुज पुराना वाला अनुज कपाड़िया बनने का वादा मांगती है। अनुज की यह बात सुनकर अनुपमा खुश हो जाती हैं। साथ ही अनुपमा ने अनुज को बताया है कि किंजल की प्रेग्नेंसी की वजह से वो अब उसे ज्यादा समय नहीं दे पाएगी। परिवार को पहले अहमियत देने के लिए अनुपमा, अनुज से माफी मांगेगी। हमेशा की तरह इस बार भी अनुज अनुपमा के साथ खड़ा नजर आएगा। भले ही अनुपमा और अनुज राजी हैं लेकिन फैन्स को इस ट्रैक से बेहद ज्यादा ऐतराज है। अनुपमा के रवैये से फैन्स खुश नहीं हैं और वो अनुज के लिए नई लड़की शो में लाने की डिमांड कर रहे हैं।

इसलिए अनुपमा से नाराज हैं फैन्स
फैन्स का कहना है कि अनुपमा की बजाय अब मेकर्स को शो में अनुज के लिए नई लड़की लाना चाहिए, जो बिना किसी अपने कमिंटमेंट और फैमिली के सिर्फ अनुज को प्यार करें। हम ऐसे प्यार को देखने के लिए तैयार हैं। एक फैन ने गुस्से में अनुपमा को लेकर लिखा, 'जिसे खुद ही नौकरानी बनने का शौक हो उसका कोई कुछ नहीं कर सकता...'। इसी के साथ एक अन्य यूजर ने सुझाव देते हुए लिखा, 'शाह परिवार के किसी अन्य कमिंटमेंट में घुसने से पहले मेकर्स को अनुज-अनुपमा की सीक्रेट शादी दिखानी चाहिए। ताकि शाह हाउस को ये समझ आ सके कि अनुपमा अब उनके परिवार का हिस्सा नहीं है।'

बात कहानी की करें तो अनुपमा की समधन राखी दवे किंजल को अपने घर ले जाने की कोशिश करेगी। लेकिन किंजल अपने मां के साथ घर जाने से इंकार करदेगी।  ऐसे में राखी दवे का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। वो शाह हाउस को कूड़ेदान बताएगी। इसे सुनकर बा गुस्सा हो जाएगी और राखी के साथ जोरदार बहस करेंगी। जिसके बाद राखी दवे अनुपमा से अपना घर छोड़कर किंजल के साथ रहने के लिए कहेगी। अब आगे क्या होगा ये देखना होगा। 

End of Article