Kapil Sharma Becomes Father Again: दूसरी बार पिता बने कपिल शर्मा, पत्नी गिन्नी चतरथ ने बेटे को दिया जन्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2021, 07:13 AM IST

कॉमेडियन कपिल शर्मा दूसरी बार पिता बन गए हैं और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने बेटे को जन्म दिया है। कपिल ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह खुशखबरी दी।

Kapil Sharma Becomes Father Again: दूसरी बार पिता बने कपिल शर्मा, पत्नी गिन्नी चतरथ ने बेटे को दिया जन्म

कॉमेडेयन कपिल शर्मा दूसरी बार पिता बन गए हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी। कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ ने बेटे को जन्म दिया है। कपिल ने ट्वीट कर लिखा, 'आज सुबह हमारे घर बेटे का जन्म हुआ। भगवान के आशीर्वाद से बच्चा और मां दोनों ठीक हैं। आपके प्यार और प्रार्थना के लिए धन्यवाद।'

कपिल ने कंफर्म की थी पत्नी की दूसरी प्रेग्नेंसी

मालूम हो कि पिछले लंबे समय से यह खबरें थीं कि कपिल और गिन्नी अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं लेकिन खुद कॉमेडियन ने इसकी पुष्टि नहीं की थी। लेकिन हाल ही में कपिल ने ट्विटर पर यह कंफर्म किया था कि वो दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। दरअसल कपिल से सोशल मीडिया पर एक फैन ने पूछा था कि वो अपना शो ऑफ एयर क्यों कर रहे हैं? इसके जवाब में कपिल ने कहा था, 'क्योंकि मुझे अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए घर पर अपनी पत्नी के साथ रहना है।' 

साल 2019 में पहली बार बने थे पिता

बता दें कि कपिल ने 12 दिसंबर 2018 को गिन्नी चतरथ से शादी की थी। इसके बाद 10 दिसंबर 2019 को दोनों पेरेंट्स बने और उनकी बेटी अनायरा का जन्म हुआ। कपिल ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के जन्म की जानकारी दी थी। 

End of Article