Bigg Boss 16 PROMO: बिग बॉस 16 का पहला प्रोमो हुआ शूट, सलमान खान ने फिल्म सिटी में पूरी की शूटिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 6, 2022, 06:08 PM IST

Bigg Boss 16 FIRST PROMO: बिग बॉस का ये सीजन एक्वा थीम पर आधारित होगा। इसी थीम के मुताबिक पूरा हाउस बनाया जाएगा। बिग बॉस 16 के इस साल अक्टूबर के पहले हफ्ते में ऑनएयर होने की उम्मीद है।

Bigg Boss 16 PROMO: बिग बॉस 16 का पहला प्रोमो हुआ शूट, सलमान खान ने फिल्म सिटी में पूरी की शूटिंग

Bigg Boss 16 PROMO: बिग बॉस 16 जल्द ही टेलीविजन पर लॉन्च के लिए तैयार है। शो का प्रीमियर अगले महीने होने वाला है। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने रियलिटी शो बिग बॉस के साथ एक टीवी होस्ट के रूप में सफल कार्यकाल हासिल किया है। अह उनका लोकप्रिय शो सोलहवें सीजन के साथ लौट रहा है और कहने की जरूरत नहीं है कि सभी की निगाहें कंटेस्टेंट की लिस्ट पर हैं। अब सोमवार को, मुंबई के फिल्म सिटी के बाहर सलमान खान को देखा गया। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि सलमान, बिग बॉस 16 के प्रोमो की शूटिंग के लिए वहां थे।

बिग बॉस के पहले प्रोमो की हुई शूटिंग
ताजा खबर है कि होस्ट सलमान खान ने पहले प्रोमो की शूटिंग कर ली है। अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने पुष्टि की है कि सलमान खान ने कल (5 सितंबर) को फिल्मसिटी में बिग बॉस के प्रोमो के लिए शूटिंग की है। आगामी सीजन में हिस्सा लेने के लिए कई नाम आगे आ रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भाई फैसल खान ने भी सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को सूचित किया है कि उन्हें बिग बॉस के नए सीजन की पेशकश की गई है।

फिल्म सिटी से सलमान की कई तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं और इन्होंने प्रशंसकों को काफी उत्साहित कर दिया है। तस्वीरों में एक्टर को मैचिंग जींस और जूतों के साथ एक काले रंग की टी-शर्ट पहने देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में सलमान का लुक काफी डैशिंग लग रहा है। फैन्स का मानना ​​था कि सलमान ने बिग बॉस 16 के लिए एक रोमांचक प्रोमो शूट किया है।

बिग बॉस का ये सीजन एक्वा थीम पर आधारित होगा। इसी थीम के मुताबिक पूरा बीबी हाउस बनाया जाएगा। जहां तक कंटेस्टेंट्स का सवाल है। चर्चा यह है कि बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, उनके पति राज कुंद्रा, लॉक अप विजेता मुनव्वर फारूकी, कनिका मान, ट्विंकल कपूर, शिविन नारंग, विवियन डीसेना, अर्जुन बिजलानी और फरमानी नाज से संपर्क किया गया है। बिग बॉस 16 के इस साल अक्टूबर के पहले हफ्ते में ऑनएयर होने की उम्मीद है।कथित तौर पर, सलमान ने नए सीजन के लिए 1050 करोड़ रुपये की भारी राशि चार्ज कर रहे हैं। 

End of Article