Anupamaa NEW PROMO: अनुपमा सीरियल में इनदिनों शाह हाउस और कपाड़िया हाउस में काफी उथल-पुथल मची हुई है। हाल ही में जैसा कि अनुपमा की बहू किंजल ने एक खूबसूरत बच्ची को जन्म दिया है और पूरा परिवार खुशी से झूम उठा है। दूसरी ओर परितोष अस्पताल से गायब नजर आ रहा है। इससे आगबबूला हुई राखी दवे ने उस पर अपनी बेटी को धोखा देने का आरोप लगाया है। अब अनुपमा सच जानने का जिम्मा उठाती है और सब उसके सामने होता है। अनुपमा, तोशु को सच बताने के लिए कहती है। यहां तक कि वह सच बताने की धमकी भी देती है। इसी बीच, अनुपमा के न होने पर अनुज की हालत और भी ज्यादा बिगड़ रही है।
इसी का नतीजा रहा है कि अनुज की हालत बिगड़ जाएगी। अनुज बिस्तर से गिर जाता है तब बरखा और अंकुश मदद के लिए दौड़ते हैं और डॉक्टर को बुलाते हैं। डॉक्टर, अनुज की जांच करता है और कहता है कि वह ब्रेन सर्जरी के बाद पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाए हैं। वह यहां तक कहते हैं कि एक इंसान को हर वक्त अनुज के साथ रहना जरूरी है। अब किंजल और अनुज दोनों अनुपमा को याद करते हैं, दोनों को ही उसकी जरूरत है।
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में परितोष के अफेयर का खुलासा होगा। अनुपमा, वनराज और पूरा शाह परिवार, परितोष के अफेयर को जानकर हैरान रह जाएगा। वनराज अपने बेटे के अफेयर के बारे में जानकर हैरान हो जाएगा और खुद को दोषी महसूस करेगा। वनराज, परितोष को समझाने की कोशिश करता है लेकिन परितोष यह कहते हुए उसका मुंह बंद करा देता है कि उसने अनुपमा मां को धोखा दिया था। वहीं अनुपमा, परितोष का ये अवतार देखकर उसे थप्पड़ जड़ देगी। साथ ही वो बुरी तरह से तहस-नहस हो जाएगी कि आखिर कैसे किंजल को अब सपोर्ट करेगी।

