बॉलीवुड

Ayushmann Khurrana को मिला धमकी भरा ऑडियो मैसेज, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे करोड़ों रुपये

Ayushmann Khurrana Receives Threatening Audio Message: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। अब आयुष्मान खुराना से जुड़ा एक नया मामला सामने आया है।

Image

टाइगर श्रॉफ के बाद आयुष्मान खुराना को धमकी, पुलिस कर रही ऑडियो क्लिप की जांच (Image Source: IMDb)

Ayushmann Khurrana Receives Threatening Audio Message: बॉलीवुड में इन दिनों सितारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग की घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को निशाना बनाने और धमकियां मिलने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। अब इस मामले में एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) का नाम भी जुड़ गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें एक धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिला है। इस मैसेज के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।सोर्स के मुताबिक, ऑडियो मैसेज भेजने वाले शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) से जुड़ा हुआ बताया। कथित तौर पर उसने आयुष्मान खुराना से करोड़ों रुपये की मांग भी की। हालांकि, अभी तक ये पुष्टि नहीं हुई है कि धमकी देने वाला शख्स वास्तव में किसी गैंग से जुड़ा है या नहीं।

ऑडियो क्लिप का वॉयस सैंपल से किया जा रहा मिलान

मामले की जांच के दौरान पुलिस ऑडियो क्लिप में सुनाई देने वाली आवाज का मिलान उस नाम के एक आरोपी के वॉयस सैंपल से कर रही है, जिसकी रिकॉर्डिंग पहले से पुलिस के पास मौजूद है। जांचकर्ताओं का मकसद ये पता लगाना है कि ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज उसी व्यक्ति की है या किसी दूसरे शख्स ने उसकी पहचान का इस्तेमाल किया है। फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि धमकी देने वाले ने जिस गैंग से संबंध होने का दावा किया है, उसका उससे कोई वास्तविक कनेक्शन है या नहीं। जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में स्थिति साफ हो पाएगी।

तुषार कपूर को भी मिला था धमकी भरा ऑडियो मैसेज

इससे कुछ दिन पहले एक्टर तुषार कपूर (Tusshar Kapoor) को भी एक धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने की खबर सामने आई थी। बताया गया था कि मैसेज भेजने वाले ने अपनी पहचान हैरी बॉक्सर (Harry Boxer) के तौर पर बताई थी और कथित तौर पर पांच करोड़ रुपये की मांग की थी। हालांकि, तुषार कपूर से जुड़े मामले की शुरुआती जांच में ऑडियो क्लिप की आवाज और पुलिस के पास मौजूद हैरी बॉक्सर के वॉयस सैंपल का मिलान नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस को शक हुआ कि किसी ने गैंग का नाम इस्तेमाल करके एक्टर को डराने और पैसे वसूलने की कोशिश की हो सकती है। इस मामले में भी पुलिस ऑडियो भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article