शहनाज गिल का ये देसी लुक है बड़ा महंगा, बिग बॉस-15 फिनाले में पहनी साड़ी की कीमत उड़ा देगी होश!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2022, 12:45 AM IST

Shehnaaz Gill Look For Bigg Boss 15 Finale: छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस 15 का फिनाले आज खत्म होने वाला है। इस शो के शानदार फिनाले में शहनाज गिल भी पहुंची हैं जिनका लुक लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। 

शहनाज गिल का ये देसी लुक है बड़ा महंगा, बिग बॉस-15 फिनाले में पहनी साड़ी की कीमत उड़ा देगी होश!
Photo Credit: Instagram

Shehnaaz Gill Looks Stunning For Bigg Boss 15 Finale: सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 15 अपने फिनाले एपिसोड में पहुंच गया है। बिग बॉस 15 के फिनाले एपिसोड में कई जाने-माने टीवी सितारे नजर आ रहे हैं। इन्हीं में से एक शहनाज गिल हैं जिनके शानदार लुक ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। बिग बॉस 15 का फिनाले 29 जनवरी से शुरू हुआ था और आज इस शो को अपना विनर मिल जाएगा। बिग बॉस 15 के ट्रॉफी के 6 दावेदार हैं जो एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। फैंस को बेसब्री से बिग बॉस 15 के विनर का इंतजार है। इस दौरान बिग बॉस 15 के फिनाले में शहनाज गिल नजर आईं जो दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट देने पहुंची हैं। इस दौरान शहनाज गिल ने जो लुक कैरी किया है वह बहुत कीमती है। शहनाज गिल की साड़ी की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

शहनाज गिल का अंदाज देख फैंस हुए फिदा

बिग बॉस 15 फिनाले में शहनाज गिल को देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं। जैसे ही बिग बॉस 15 में शहनाज गिल की एंट्री हुई वैसे ही लोगों ने जोरदार तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। अपने फैंस को इतना खुश देखकर शहनाज गिल भी बहुत खुश हो गईं।

बिग बॉस 15 के फिनाले पर पहुंच कर एक्ट्रेस दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट देते हुए भी नजर आएंगी। हाल ही में इस टीवी शो का एक प्रोमो जमकर वायरल हुआ था जिसमें यह देखा जा सकता था कि सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट देते समय सलमान खान और शहनाज गिल की आंखें भर आईं। 

बहुत महंगा है शहनाज गिल का देसी लुक

बिग बॉस 15 के लिए शहनाज गिल ने जो लुक कैरी किया है वह बहुत महंगा है। अदाकारा का यह लुक उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। अदाकारा ने बिग बॉस 15 फिनाले के लिर लाइट शेड की शिम्मरी साड़ी पहनी है। उन्होंने अपने लुक को स्टोन जड़ित नेकलेस के साथ पूरा किया। अदाकारा का यह लुक बहुत खूबसूरत है। लेकिन खूबसूरत होने के साथ बहुत महंगा भी। आपको जानकर हैरानी होगी कि शहनाज गिल की‌ साड़ी बहुत कीमती है। कुछ खबरों के अनुसार, शहनाज गिल की साड़ी की कीमत 1.35 लाख से 1.95 लाख है। 

End of Article