उमर रियाज रहे बिग बॉस-15 फिनाले से गायब, अफसाना खान को नहीं मिला शो का इन्विटेशन?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2022, 03:20 PM IST

Umar Riaz And Afsana khan Not in Bigg boss 15 Finale?: बिग बॉस-15 फिनाले में एक्स कंटेस्टेंट्स और बॉलीवुड फिल्म गहराइयां की टीम प्रमोशन के लिए पहुंची। हालांकि इस दौरान बिग बॉस-15 के कुछ एक्स कंटेस्टेंट मिसिंग रहे... 

उमर रियाज रहे बिग बॉस-15 फिनाले से गायब, अफसाना खान को नहीं मिला शो का इन्विटेशन?

बिग बॉस-15 के ग्रैंड फिनाले का आगाज हो चुका है। सीजन 15 के मंच पर लगातार बॉलीवुड से लेकर कई टीवी सितारे पहुंच रहे हैं। बिग बॉस-15 के फिनाले में आखिर वो वक्त आ गया है जब सभी से सामने इस सीजन का विजेता होगा। इतना ही नहीं पहली बार एक्स विनर्स श्वेता तिवारी, उर्वशी ढोलकिया, गौतम गुलाटी, रुबीना दिलाइक और गौहर खान भी शो में आए। इसी के साथ बिग बॉस-15 के एक्स कंटेस्टेंट्स और बॉलीवुड फिल्म गहराइयां की टीम भी प्रमोशन के लिए पहुंची। हालांकि इस दौरान बिग बॉस-15 के कुछ एक्स कंटेस्टेंट मिसिंग रहे। 

उमर रियाज रहे बिग बॉस-15 फिनाले से गायब
बिग बॉस-15 में आए डॉक्टर प्रोफेशनल उमर रियाज फिनाले में नजर नहीं आए। सभी कंटेस्टेंट यहां मौजूद थे लेकिन उमर रियाज नहीं दिखे। उमर रियाज इस सीजन का वो चेहरा हैं जो शो जीतने के सबसे स्ट्रांग दावेदारों में से एक थे। हालांकि वो अचानक से शो के बाहर हो गए थे। फिनाले के करीब आकर उमर रियाज को बल का प्रयोग करने की वजह से बिग बॉस-15 से बाहर कर दिया गया था। ये फैसला जनता ने खुद उमर रियाज के लिए लिया था। 
उमर रियाज के शॉकिंग एविक्शन से रश्मि देसाई सहित घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट चौंक गए थे। क्योंकि वो ट्रॉफी जीतने वाले अहम दावेदारों में से एक थे और फैन्स उन्हें बतौर विनर देखते थे। 

अफसाना खान भी नहीं हुईं बिग बॉस-15 में शामिल
बिग बॉस-15 फिनाले में अफसाना खान भी मिसिंग रहीं। जानी-मानी सिंगर अफसाना खान किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बिग बॉस सीजन 15 में अफसाना खान बतौर कंटेस्टेंट आई थीं। हालांकि उनका शो से बाहर निकलना भी शॉकिंग था क्योंकि ये एक वॉलिंटरी एग्जिट था। दरअसल अफसाना खान और शमिता शेट्टी के बीच बिग बॉस के घर में जबरदस्त लड़ाई हो गई थी। इसी के बाद अफसाना खान गुस्से में आपा खो बैठी थीं और खुद को नुकसान पहुंचाने लगी थीं। उनकी इन्हीं हरकतों के देखते हुए बिग बॉस को अचानक उनके एग्जिक का चौंकाने वाला फैसला लेना पड़ा था। 

आपको बता दें, अफसाना खान और उमर रियाज क्यों बिग बॉस-15 में नहीं पहुंचे ये सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि दोनों की तरफ से इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

End of Article