क्या लाॅन्च होने के कुछ महीनों बाद ही ऑफ एयर होने वाला है बालिका वधू 2? एक्टर रणदीप राय ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2022, 06:30 PM IST

Balika Vadhu 2 Going Off Air, Here's The Truth: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल बालिका वधू 2 को लेकर पिछले कुछ दिनों से अफवाहें उड़ रही हैं। कहा जा रहा है कि यह टीवी सीरियल जल्दी ऑफ एयर होने वाला है। 

क्या लाॅन्च होने के कुछ महीनों बाद ही ऑफ एयर होने वाला है बालिका वधू 2? एक्टर रणदीप राय ने तोड़ी चुप्पी
Photo Credit: Instagram

Balika Vadhu 2 Going Off Air, Randeep Rai Clears The Air: वर्ष 2022 टीवी इंडस्ट्री के लिए काफी खास तरह से गुजर रहा है। वर्ष की शुरुआत में ही यह खबरें आनी शुरू हो गई थीं कि इस वर्ष छोटे पर्दे पर कई नए टीवी सीरियल दस्तक देने वाले हैं। दूसरी ओर कई पॉपुलर टीवी सीरियल के सीक्वल भी लाॅन्च होने वाले हैं। ऐसे में किसी टीवी सीरियल के ऑफ एयर होने की खबरें सामने नहीं आ रही थीं। लेकिन हाल ही में फैंस को बड़ा झटका लगा जब छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल बालिका वधू के दूसरे सीजन के ऑफ एयर होने की खबरें सामने आईं (Balika Vadhu 2 Going Off Air)। पिछले कुछ दिनों से यह अफवाहें उड़ रही हैं कि शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi), रणदीप राय (Randeep Rai) और समृद्ध बावा (Samridh Bawa) का पॉपुलर टीवी सीरियल बालिका वधू 2 ऑफ एयर होने वाला है (Balika Vadhu 2 Going Off Air News)। यह खबरें सुनकर फैंस काफी उदास थे लेकिन हाल ही में रणदीप राय ने इन अफवाहों को ठुकरा दिया है।

ऑफ एयर होने वाला है बालिका वधू 2?

पिछले कुछ दिनों से यह अफवाहें उड़ रही थीं कि जानी-मानी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर एकता कपूर कलर्स टीवी चैनल पर अपना नया टीवी सीरियल लेकर आ रही हैैं जो बालिका वधू 2 को रिप्लेस करने वाला है। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे थे कि शिवांगी जोशी, रणदीप राय और समृद्ध बावा का यह टीवी सीरियल जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है। बॉलीवुड लाइफ की एक खबर के अनुसार, इस विषय पर बात करते हुए टीवी एक्टर रणदीप राय ने बताया कि फिलहाल उन्हें ऐसी खबरें सुनने को नहीं मिली हैं। इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि प्रोडक्शन टीम में से किसी ने भी इस विषय पर दूर-दूर तक बात नहीं की है। 

क्या एकता कपूर का शो करेगा इस टीवी सीरियल को रिप्लेस?

यह खबरें आ रही हैं कि एकता कपूर का नया टीवी सीरियल प्रेम बंदिनी बालिका वधू 2 को रिप्लेस करने वाला है। एकता कपूर का यह टीवी सीरियल दो सहेलियों पर आधारित है जिन्हें एक ही इंसान से प्यार हो जाता है। इस विषय पर बात करते हुए रणदीप राय ने कहा कि फिलहाल उनका टीवी सीरियल अच्छा चल रहा है। रणदीप राय के इस उत्तर ने बालिका वधू 2 के दर्शकों की चिंता दूर कर दी है। इस टीवी सीरियल के मौजूदा ट्रैक की बात करें तो आनंद ने आनंदी को अपने दिल की बात कह दी है। लेकिन आगामी एपिसोड में यह देखा जाएगा कि आनंदी आनंद का यह लव प्रपोजल ठुकरा देगी।

End of Article