Anupama New entry: कौन है अनुपमा की भाभी बरखा कपाड़िया, क्योंकि से कुमकुम भाग्य जैसे शोज का रही हैं हिस्सा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2022, 12:50 PM IST

Ashlesha Sawant Profile: अनुपमा टीवी सीरियल में अश्लेषा सावंत की एंट्री से कहानी और दिलचस्प हो गई है। यहां जानिए असल जिंदगी में कौन हैं अनुज की ऑनस्क्रीन भाभी बरखा।

Anupama New entry: कौन है अनुपमा की भाभी बरखा कपाड़िया, क्योंकि से कुमकुम भाग्य जैसे शोज का रही हैं हिस्सा
Photo Credit: Instagram

Ashlesha Sawant Career, TV Shows, Family, Education: अनुपमा टीवी सीरियल छोटे पर्दे का बेताज बादशाह बना हुआ है। इस टीवी सीरियल की कहानी को और दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स ने शो में नई एंट्री करने का फैसला लिया है। अनुपमा टीवी सीरियल के ट्रैक को अनुज के भाई और भाभी और रोचक बनाने वाले में। अनुज की ऑनस्क्रीन भाभी अश्लेषा सावंत असल जिंदगी में बहुत बोल्ड हैं। अश्लेषा का जन्म 24 सितंबर 1984 के दिन पुणे में हुआ था। बहुत कम लोग यह जानते हैं कि अश्लेषा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने बैचलर ऑफ कॉमर्स भी किया है। यहां जानें अश्लेषा सावंत से जुड़ी सभी जरूरी बातें।

मॉडलिंग से शुरू किया अपना करियर 

12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद तकरीबन एक साल तक अश्लेषा सावंत ने मॉडलिंग की थी। जिसके बाद वह ग्लैडरैग्स कॉन्टेस्ट के लिए ट्रेनिंग करने लगी थीं। उस समय पुणे में बालाजी के ऑडिशन चल रहे थे, जहां अदाकारा ने एक बार अपना लक आजमाने की कोशिश की। इस ऑडिशन में अश्लेषा को 'क्या हादसा क्या हकीकत' के लिए सेलेक्ट कर लिया गया था। लेकिन किसी वजह से क्या हादसा क्या हकीकत की शूटिंग नहीं हो पाई थी। जिसके बाद अदाकारा ने कसौटी जिंदगी के में छोटा सा किरदार निभाया था।

ऐसे चमकी किस्मत 

एकता कपूर अश्लेषा सावंत के लिए एक फरिश्ते की तरह रहीं। कसौटी जिंदगी के बाद एकता कपूर ने अश्लेषा को क्योंकि सास भी कभी बहू थी में तिशा मेहता/तिशा गौतम विरानी और कमाल में अनिता भाटिया का किरदार ऑफर किया। इन दो टीवी सीरियल्स ने अश्लेषा भाटिया के करियर पर चार चांद लगा दिए थे। जिसके बाद अदाकारा को कई ऑफर्स मिलने लगे। 

इन सीरियल्स‌ में आईं नजर

क्योंकि सास भी कभी बहू थी और कमाल के बाद अदाकारा को देश में निकला होगा चांद, सात फेरे: सलोनी का सफर, पवित्र रिश्ता, प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा और कुमकुम भाग्य जैसे कई डेली सोप्स में देखा गया था। अब वह अनुपमा टीवी सीरियल में बरखा का किरदार निभा रही हैं। 

ऐसा है अश्लेषा सावंत का परिवार

खबरों के अनुसार अश्लेषा सावंत के पिता इंडियन एयरफोर्स में हैं। वह अपनी मां मंगला सावंत के बहुत करीब हैं और बहन सुयशा सावंत के साथ अच्छा बाॅन्ड शेयर करती हैं। अदाकारा के पति संदीप बसवाना भी जाने-माने टीवी अभिनेता हैं जिन्हें कमाल, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, तुझ संग प्रीत लगाई सजना, हिटलर दीदी और उड़ान समेत कई टीवी शोज में देखा गया है।

End of Article