शहर

दिल्ली के रामलीला मैदान में कल विपक्ष की रैली, इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को विपक्ष की रैली को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मध्य दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक को रेगुलेट किया जाएगा

Image

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी (फोटो साभार- PTI)

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को प्रस्तावित विपक्ष की रैली को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मध्य दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक को रेगुलेट किया जाएगा और कई जगह डायवर्जन लागू रहेंगे। लोगों से अपील की गई है कि वे पहले से अपनी यात्रा प्लान करें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें। पुलिस ने खासतौर पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है, जिससे उन्हें असुविधा न हो।

इन सड़कों पर DTC बसें होंगी प्रभावित

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक BSZ मार्ग, राजघाट से JLN मार्ग का पूरा स्ट्रेच, DBG रोड और मिंटो रोड पर DTC बसों की आवाजाही को ट्रैफिक की स्थिति के अनुसार नियंत्रित किया जाएगा। इन रास्तों पर बसों की आवाजाही में देरी हो सकती है, इसलिए यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है।

रेलवे स्टेशन के लिए ये हैं वैकल्पिक रूट

DBG रोड की तरफ से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री चेम्सफोर्ड रोड से होते हुए आउटर सर्कल कनॉट प्लेस, फिर मिंटो रोड और भावभूति मार्ग के रास्ते जा सकते हैं। वहीं पूर्वी दिल्ली से आने वाले यात्री ITO, DDU मार्ग और भावभूति मार्ग होते हुए अजमेरी गेट की तरफ से स्टेशन पहुंच सकते हैं। अगर DDU मार्ग पर रुकावट आती है तो दूसरा विकल्प भी दिया गया है। यात्री ITO रेड लाइट से W-पॉइंट, सिकंदरा रोड, कनॉट प्लेस, पहाड़गंज और चेम्सफोर्ड रोड होते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं। पुलिस ने साफ कहा है कि सभी रेल यात्री अपनी यात्रा पहले से प्लान करें और स्टेशन पहुंचने के लिए पर्याप्त समय लेकर निकलें।

आम लोगों के लिए क्या है सलाह?

ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि कार्यक्रम के दौरान आस्था कुंज पार्क, नेहरू प्लेस और आसपास की सड़कों पर गैर-जरूरी यात्रा से बचें। जहां तक हो सके वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। आयोजन स्थल के पास सड़क किनारे या अनधिकृत जगहों पर पार्किंग बिल्कुल न करें। ट्रैफिक साइन बोर्ड, डायवर्जन और ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि सुरक्षित और सुचारू यातायात के लिए सभी लोगों के सहयोग की जरूरत है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article