झलक दिख ला जा में नजर आ सकती हैं तेजस्वी प्रकाश, ड्रीम गर्ल 2 के लिए भी दिया ऑडिशन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2022, 01:44 AM IST

Tejasswi Prakash in Jhalak Dikh Laja Show: तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 के बाद फिलहाल नागिन 4 में नजर आ रही हैं। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक तेजस्वी शो झलक दिख ला जा में भी नजर आ सकती हैं।

Tejasswi Prakash Dream Girl 2: बिग बॉस 15 जीतने के बाद तेजस्वी प्रकाश के पास कई प्रोजेक्ट्स आ रहे हैं। बिग बॉस के बाद अब एक्ट्रेस रिएलिटी शो झलक दिखलाजा में भी नजर आ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेजस्वी प्रकाश और शो के मेकर्स के बीच इसको लेकर चर्चा चल रही है।  हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक तेजस्वी प्रकाश ने राज शांडिल्य की फिल्म ड्रीम गर्ल के सीक्वल के लिए ऑडिशन दिया है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक बार फिर लीड रोल में नजर आने वाले हैं। तेजस्वी के ऑडिशन पर मेकर्स ने अपना आखिरी फैसला नहीं दिया है लेकिन, माना जा रहा है कि उन्हें ये फिल्म मिल सकती है। सूत्रों के मुताबिक तेजस्वी प्रकाश को एकता कपूर की फिल्म और वेब सीरीज रागिनी एमएमएस के अगले हिस्से के लिए रोल ऑफर हुआ है।

End of Article