'उड़ारियां' एक्टर ने अपनी लेडी लव पॉपी जब्बल से की शादी, करण भी ग्रोवर का रॉयल लुक देख फैंस ने ली बलाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2022, 07:54 AM IST

Karan V Grover Ties Knot With Poppy Jabbal: जाने-माने टीवी एक्टर करण वी ग्रोवर ने अपनी लाॅन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पाॅपी जब्बल से शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर एक्टर की शादी की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है।

'उड़ारियां' एक्टर ने अपनी लेडी लव पॉपी जब्बल से की शादी, करण भी ग्रोवर का रॉयल लुक देख फैंस ने ली बलाएं

Karan V Grover Married His Long Time Girlfriend Poppy Jabbal: टीवी इंडस्ट्री में शादी की शहनाइयां बज रही हैं। हाल ही में जाने-माने टीवी एक्टर करण वी ग्रोवर ने अपनी लाॅन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पॉपी जब्बल से शादी करली है। तकरीबन एक दशक से एक-दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार करण और पाॅपी शादी के बंधन में बंध गए। कुछ दिन पहले ही यह कहा जा रहा था कि करण अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर सकते हैं। लेकिन हाल ही में यह खबर सामने आई है कि एक इंटिमेट वेडिंग के दौरान हिमाचल प्रदेश में करण वी ग्रोवर और पॉपी जब्बल ने सात फेरे ले लिए हैं। दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी रची जिसकी खबर सिर्फ उनके परिवार वालों और करीबी दोस्तों को ही थी। 

सोशल मीडिया पर करण व ग्रोवर ने अपनी शादी की तस्वीर साझा की है जिसे देखने के बाद हर कोई दंग रह गया है। कहा जा रहा है कि शोर-शराबे से बचने के लिए इन दोनों ने एक इंटिमेट सेरेमनी के दौरान शादी की। अब 1 जून यानी आज इन दोनों की रिसेप्शन पार्टी होने वाली है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो तस्वीर साझा की है उसमें वह एक दम रॉयल लुक में नजर आ रहे हैं। सिर पर पगड़ी और हाथ में तलवार लेकर करण बहुत हैंडसम लग रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी पॉपी जब्बल भी बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। इन दोनों का वेडिंग आउटफिट एक जैसा है। 

करण वी ग्रोवर और ‌पॉपी जब्बल एक दूसरे को पार्किंग लॉट में मिले थे। यह इन दोनों की पहली मुलाकात थी। जिसके बाद इन दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए एक पार्टी के दौरान हुई थी। जहां यह दोनों एक दूसरे के करीब आए और डेट करना शुरू कर दिया। पॉपी जब्बल एक्ट्रेस होने के साथ मॉडल और एंकर भी हैं। पाॅपी ब्रोकन बट ब्यूटीफुल वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। 

End of Article