अनुपमा के मेकर्स को फैन्स कर रहे बुरी तरह ट्रोल, बोले- 'बस अब और नहीं झेल सकते- इसे देखना बंद करो'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 5, 2022, 12:46 AM IST

Anupamaa Makers massively trolled by Fans: ऐसा लगता है कि अनुपमा और अनुज की प्रेम कहानी को दिखाने में निर्माता अभी और वक्त लेंगे। इसी वजह से प्रशंसक शो के मेकर्स से काफी ज्यादा नाराजगी जाहिर कर रहे हैं...

अनुपमा के मेकर्स को फैन्स कर रहे बुरी तरह ट्रोल, बोले- 'बस अब और नहीं झेल सकते- इसे देखना बंद करो'

Anupamaa Fans trolled Makers for this reason: अनुपमा छोटे परदे पर सभी टीवी शोज पर भारी पड़ रहा है। शो में रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, गौरव खन्ना और मदालसा जैसे कई अन्य सितारे हैं। अनुपमा तब से टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है जब से यह ऑन एयर हुआ है। निर्माता दर्शकों को टीवी सेट से जोड़े रखने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। यही वजह है कि फैन्स हर अगले दिन के एपिसोड के प्रसारण का बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन लगता है कि इसबार मेकर्स ने फैंस को काफी परेशान कर दिया है।

दरअसल शो के लेटेस्ट एपिसोड में अनुपमा को अनुज कपाड़िया के साथ अपनी शादी की खबर घरवालों को देते हुए देखा जाना था। लेकिन ऐसा लगता है कि अनुपमा और अनुज की प्रेम कहानी को दिखाने में निर्माता अभी और वक्त लेंगे। जहां प्रशंसक चाहते हैं कि लव बर्ड्स जल्दी शादी कर लें और अपने नए जीवन की शुरुआत करें। लेकिन यह शाह परिवार का ड्रामा है जो उन्हें ऐसा करने से पीछे खींच रहा है। हालिया एपिसोड के दौरान अनु को अपनी बहू किंजल की देखभाल के लिए शाह हाउस में वापस रहने के लिए इमोशनली ब्लैकमेल किया जा रहा है। यही बात अब फैन्स को पसंद नहीं आ रही है। 

सोशल मीडिया पर अनुपमा के फैन्स ने मेकर्स पर अपना गुस्सा जाहिर करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा कि वह अब एक हफ्ते के ब्रेक पर हैं, 'अनुपमा में कोई #MaAn नहीं है, मैं एक सप्ताह या उससे अधिक समय के लिए ब्रेक ले रहा हूं, इस नाटक को और अधिक सहन नहीं कर सकता और अनु को शाह में वापस नहीं देख सकता। अनुपमा का V के साथ फिर से खड़ा होना और अपना आत्म सम्मान खो देना।'

फैन्स लगातार सोशल मीडिया पर डिमांड कर रहे हैं कि मान(अनुपमा-अनुज) की शादी जल्दी कराई जाए, अब और इंतजार नहीं हो रहा है। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'हम मंगेतर को छोड़कर सीधे बीएफ से पति के पास कैसे जाते हैं! इससे बेहतर है अगर ये दोनों बस जाकर शादी कर लें और घर जाकर शाह परिवार को खबर करें। इसलिए बकवास के दिनों को काट दें और एक नए सीजन की ओर बढ़ें, आगे बढ़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।'

अनुपमा के एक अन्य फैन का कहना है कि राइटर का दिमाग खराब हो गया है। बार-बार बीच में दादी, बेटे और बहू के ट्रैक आ रहे हैं। इसको बस अनुपमा, शाह परिवार में चाहिए, ये सब कुछ अब ज्यादा हो रहा है। इस तरह के कई कमेंट्स और पोस्ट कर फैन्स सोशल मीडिया पर अनुपमा के मेकर्स पर ट्रैक को लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

End of Article