अनुपमा फेम रूपाली गांगुली कैसे करती हैं एक साथ दो शोज की शूटिंग, कहा- जब राजन शाही जैसे प्रोड्यूसर हों तो...  

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 4, 2022, 05:28 PM IST

Anupamaa Fame Rupali Ganguly On Juggling For Two TV Serials: अनुपमा फेम रूपाली गांगुली छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा हैं। हाल ही में रूपाली ने यह साझा किया कि वह एक साथ दो सीरियल की शूटिंग कैसे करती हैं। 

अनुपमा फेम रूपाली गांगुली कैसे करती हैं एक साथ दो शोज की शूटिंग, कहा- जब राजन शाही जैसे प्रोड्यूसर हों तो...  
Photo Credit: Instagram

Anupamaa Fame Rupali Ganguly On Juggling For Two TV Serials: अनुपमा टीवी सीरियल छोटे पर्दे का बेताज बादशाह बना हुआ है। इस टीवी सीरियल की वजह से जानी-मानी अदाकारा रूपाली गांगुली को अपनी असली पहचान मिली है। अनुपमा सीरियल की वजह से ही रूपाली गांगुली अब घर-घर में पहचानी जाती हैं। इन दिनों रूपाली गांगुली अनुपमा टीवी सीरियल के साथ अनुपमा- नमस्ते अमेरिका वेब सीरीज में भी नजर आ रही हैं। अदाकारा को एक साथ दो सीरियल्स की शूटिंग करना पड़ता है। हाल ही में रूपाली गांगुली ने बताया कि उनके लिए एक साथ दो सीरियल्स की शूटिंग करना कितना मुश्किल है और वह इसे किस तरह से संभाल पाती हैं। 

अनुपमा टीवी सीरियल में जहां यह देखा जा रहा है कि अनुपमा अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गई है और अनुज से दूसरी शादी होने वाली है। वहीं, अनुपमा नमस्ते अमेरिका शो में यह देखा जा रहा है कि वनराज से शादी करने के बाद अमेरिका में अनुपमा की जिंदगी कैसी थी। इन दोनों शोज की शूटिंग रूपाली गांगुली को एक साथ करनी पड़ती है जो उनके लिए बहुत मुश्किल होता है। इस पर बात करते हुए अदाकारा ने बताया कि यह उनके लिए काफी चैलेंजिंग है। अदाकारा ने कहा कि 'एक ही समय पर अनुपमा और अनुपमा नमस्ते अमेरिका की शूटिंग करना उनके लिए काफी चैलेंजिंग है।' 

आगे अदाकारा ने अपने प्रड्यूसर राजन शाही को लेकर यह कहा कि 'लेकिन अगर आपके पास राजन शाही और इशिका शाही जैसे एक्सपर्ट प्रड्यूसर हैं तो आपको ऐसा महसूस होता है कि इसका बहुत अच्छी तरह से ध्यान रखा गया है। पिछले कुछ दिनों से अनुपमा की पूरी टीम एक के बाद एक दोनों शोज की शूटिंग में व्यस्त है लेकिन सबने इस बात का ध्यान रखा कि वह जरूरत से ज्यादा काम ना करें और उनके लिए सांस लेने का भी समय हो।' इसके बाद अदाकारा कहती हैं कि 'खास तौर पर मेरे लिए बतौर एक्टर, लुक ट्रांजिशन को मैनेज करना बहुत मुश्किल हो जाता है। टीवी सीरीज में मैं 45 साल की हूं और वेब सीरीज में मैं 27 साल की हूं लेकिन उन्होंने इस बात का ध्यान रखा कि यह ट्रांजिशन बहुत स्मूद हो।' आपको बता दें 'अनुपमा- नमस्ते अमेरिका' अनुपमा टीवी सीरियल का प्रिक्वल है जो डिजनी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होता है।

End of Article