Koffee With Karan To Stream On Disney Plus Hotstar: कॉफी विद करण टाॅक शो को लेकर जैसे ही करण जौहर ने अपना स्टेटमेंट जारी किया था वैसे ही करोड़ों दर्शकों का दिल टूट गया था। आज सुबह करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टेटमेंट जारी करते हुए यह साझा किया था कि अब कॉफी विद करण वापसी नहीं करेगा। यह खबर सुनने के बाद फैंस को तगड़ा झटका लगा था। लोग सोशल मीडिया पर करण जौहर को ऐसा ना करने के लिए कह रहे थे। लेकिन अब यह कहा जा रहा है कि करण जौहर ने यह स्टेटमेंट इस शो की मार्केटिंग के लिए जारी किया था। इस शो की मार्केटिंग के लिए यह सब करण जौहर की चाल थी।
इंडियन एक्सप्रेस के एक खबर के अनुसार, करण जौहर ने आज सुबह जो स्टेटमेंट जारी किया था वह एक मार्केटिंग प्लाॅय यानी मार्केटिंग के लिए एक चाल था। जब भी कोई नया टीवी शो, फिल्म, म्यूजिक वीडियो इत्यादि रिलीज होने को आते हैं तो मेकर्स इनके मार्केटिंग के लिए अलग-अलग स्ट्रेटजी अपनाते हैं। ऐसा इसलिए ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को आकर्षित किया जा सके। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि करण जौहर अब अपने इस टीवी टॉक शो को ओटीटी प्लेटफार्म पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।
कहा जा रहा है कि करण जौहर का यह टॉक शो ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। इसीलिए ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को आकर्षित करने के लिए करण जौहर ने यह चाल चली थी। फिलहाल इस शो के ओटीटी पर स्ट्रीम होने को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है ना ही कोई ऑफिशियल बयान सामने आया है। कुछ दिनों पहले यह कहा जा रहा था कि करण जौहर जल्द ही कॉफी विद करण का सातवां सीजन लेकर आएंगे। और सातवें सीजन के पहले एपिसोड में बॉलीवुड का पावर कपल शामिल होने वाला है। कहा जा रहा था कि सातवें सीजन के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बतौर कपल डेब्यू करेंगे। लेकिन इसको लेकर भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था।

