ये रिश्ता क्या कहलाता है, 04 मई 2022 एपिसोड अपडेट: यूनिक स्टाइल में होगी अभिरा की शादी, आरोही का प्लान होगा फ्लाॅप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 4, 2022, 07:25 PM IST

ये रिश्ता क्या कहलाता है, 04 मई 2022 एपिसोड अपडेट: ये रिश्ता क्या कहलाता है का आगामी एपिसोड बेहद दिलचस्प होने वाला है। आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा की लाख कोशिशों के बाद भी आरोही अपने प्लान में सफल नहीं हो पाएगी। 

ये रिश्ता क्या कहलाता है, 04 मई 2022 एपिसोड अपडेट: यूनिक स्टाइल में होगी अभिरा की शादी, आरोही का प्लान होगा फ्लाॅप

ये रिश्ता क्या कहलाता है 04 मई 2022 एपिसोड अपडेट: ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल इन दोनों दर्शकों का ध्यान बखूबी से आकर्षित कर रहा है। इस टीवी सीरियल में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स दर्शकों को बहुत पसंद आते हैं। पिछले कुछ एपिसोड में देखा गया कि अक्षरा का लहंगा गायब हो जाता है जिसकी वजह से वह बहुत परेशान हो जाती है। जब अभिमन्यु को इसके बारे में पता चलता है तब वह अक्षरा का लहंगा ढूंढने के लिए निकल जाता है। अभिमन्यु के पीछे आरोही भी आती है। अभिमन्यु को यह लगता है कि आरोही ने ही अक्षरा का लहंगा जानबूझकर गायक किया है ताकि उन दोनों की शादी ना हो पाए। अब आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि अभिमन्यु अक्षरा का लहंगा ढूंढने में सफल हो जाएगा लेकिन तमाम परेशानियों की वजह से वह सही समय पर मंडप पर नहीं पहुंच पाएगा। 

आरोही खड़ी करेगी नई मुसीबतें

आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि अभिमन्यु के पीछे आरोही भी लहंगा ढूंढने के लिए निकल पड़ती है। अभिमन्यु को आरोही की इस चाल की वजह से गुस्सा आता है लेकिन आरोही कहती है कि सिर्फ वही है जिसे पता है की अक्षरा का लहंगा कैसा दिखता है। जिसके बाद वह अभिमन्यु के साथ लहंगा ढूंढने के लिए चली जाती है। इस दौरान आरोही जानबूझकर अपने पैर चोटिल कर लेती है और अभिमन्यु को रोकने की कोशिश करती है। लेकिन आखिरकार अभिमन्यु को अक्षरा का लहंगा मिल ही जाता है। जिसके बाद वह वहां से निकलने की कोशिश करेगा लेकिन आरोही पैर में दर्द का बहाना बनाएगी। अभिमन्यु को आरोही पर डाउट होगा। लेकिन यह दोनों ट्रैफिक में फस जाएंगे‌। आरोही यह बताएगी कि पॉलीटिकल रैली की वजह से यह ट्रैफिक लगा है तब अभिमन्यु उससे पूछेगा कि तो उसने उसे पहले क्यों नहीं बताया था। 

एक तरफ अभिमन्यु मंडप पर सही समय पर पहुंचने के लिए जद्दोजहद करेगा तो आरोही उसकी परेशानियां और बढ़ाएगी। आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि हॉट एयर बैलून की मदद से अक्षरा अभिमन्यु को वरमाला पहनाएगी। आनंद अभिमन्यु और आरोही को टाइम से मंडप पर ले जाने के लिए हॉट एयर बैलून लेकर आएगा। लेकिन जैसे ही अक्षरा हॉट एयर बैलून के अंदर आएगी वैसे ही बैलून के अंदर हवा बहुत तेज हो जाएगी जिसकी वजह से अक्षरा डर जाएगी। अब यह देखना होगा कि क्या अक्षरा और अभिमन्यु की शादी टाइम पर हो पाएगी या नहीं। 

End of Article