एजुकेशन

2 October School Holiday: 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर स्कूल बंद हैं या नहीं, यहां देखें स्टेट वाइज

2 October School Holiday Or Not: आज यानी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है। इस अवसर पर देश के सभी स्कूल कॉलेजों में छुट्टी रहती है। इसके अलावा सभी बैंक व सरकारी और प्राइवेट संस्थानों, कंपनियों में छुट्टी रहती है।

Image

2 October School Holiday Or Not: 2 अक्टूबर को स्कूल बंद हैं या नहीं

2 October School Holiday Or Not: हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई (2 October School Holiday) जाती है। यही वह दिन था जब वर्ष 1869 में गुजरात के पोरबंदर में मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म हुआ था। उन्हें प्यार से बापू भी कहा जाता है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की आजादी, सामाजिक समानता और मानवता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। इस अवसर पर स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों या सामाजिक कार्यालयों पर विशेष कार्यक्रम का आयोन किया जाता है। इस बीच छात्र व अभिभावक जानना चाहते हैं कि गांधी जयंती पर स्कूल बंद है या नहीं। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि 2 अक्टूबर को स्कूल बंद है या नहीं।

2 October School Holiday: 2 अक्टूबर को कहां कहां बंद हैं स्कूल

बता दें आज यानी 2 अक्टूबर को भारत करे सभी राज्यों के स्कूल, कॉलेजों में छुट्टी है। वहीं 3 अक्टूबर 2026 को शनिवार है। ऐसे में छात्रों की लगातार तीन दिनों तक मौज है। अब स्कूल 5 अक्टूबर 2026 को खुलेंगे।

Gandhi Jayanti School Holiday: बिहर और झारखंड के स्कूलों में छुट्टी

वहीं बिहार और झारखंड के स्कूलों की बात करें तो यहां 2 से 4 अक्टूबर तक छुट्टी तक छुट्टी रहने के बाद 5 अक्टूबर 2026 को जिउतिया पर्व के चलते स्कूल बंद रह सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या शिक्षक से संपर्क करें।

क्या यूपी और दिल्ली में 3 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे

वहीं उत्तर प्रदेश और दिल्ली के स्कूलों की बात करें तो यहां 3 अक्टूबर को केवल उन्हीं स्कूलों में अवकाश रहेगा, जहां शनिवार को नियमित अवकाश रहता है। इसके अलावा अन्य स्कूल खुल सकते हैं। छात्रों से अनुरोध है कि एक बार अपने स्कूल में जरूर संपर्क करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article