अनुपमा 04 मई 2022 एपिसोड अपडेट: मंडप में जाने से रुके अनुपमा के कदम, दूसरी शादी के लिए हुई हिचकिचाहट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 4, 2022, 11:15 AM IST

अनुपमा 04 मई 2022 एपिसोड अपडेट: फैंस को लंबे समय से अनुज और अनुपमा की शादी का इंतजार था लेकिन अब अनुज से शादी करने से अनुपमा कतरा रही है। इस टीवी सीरियल का आने वाला एपिसोड बेहद दिलचस्प होने वाला है।

अनुपमा 04 मई 2022 एपिसोड अपडेट: मंडप में जाने से रुके अनुपमा के कदम, दूसरी शादी के लिए हुई हिचकिचाहट

अनुपमा 04 मई 2022 एपिसोड अपडेट: अनुपमा टीवी सीरियल इन दिनों छोटे पर्दे पर छाया हुआ है। दर्शकों को इस टीवी सीरियल की कहानी बहुत पसंद आ रही है। लंबे समय से दर्शकों को अनुपमा और अनुज की शादी का इंतजार था। आपके साथ हम भी अनुपमा और अनुज की शादी देखने के लिए बेचैन हैं। लेकिन एक तरफ जहां अनुपमा और अनुज की शादी रोकने के लिए वनराज और बा नए-नए पैंतरे आजमा रहे हैं तो वहीं अब अनुपमा खुद दूसरी शादी करने से हिचकिचा रही है। आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि मंडप में कदम रखने से पहले अनुपमा को सेकंड थॉट आएगा।

पिछले एपिसोड में देखा गया कि, अनुपमा सुबह उठते ही अनुज को कॉल करती है और उसको यह कहती है कि वह बाहर जाना चाहती है और उसके साथ समय बिताना चाहती है। जिसके बाद अनुज अनुपमा को शादी से पहले रोमांटिक डेट पर लेकर जाता है। रोमांटिक डेट पर जाने के बाद अनुज और अनुपमा अपने पुराने दिनों को याद करने लग जाते हैं। यह दोनों रोमांटिक डेट पर अपने कॉलेज के दिनों को भी याद करते हैं। इन दोनों को रोमांटिक डेट पर जाता देख वनराज आग बबूला हो जाता है। वनराज अपनी पूरी कोशिश कर रहा है कि वह अनुपमा के कॉन्फिडेंस को चकनाचूर कर सके। 

लेकिन अनुपमा को अपने प्यार पर विश्वास है और वह अनुज के साथ नई जिंदगी शुरु करना चाहती है। लेकिन आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि वनराज एक के बाद एक अनुपमा के कॉन्फिडेंस को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा। जिसकी वजह से अनुपमा जब अनुज से शादी करने के लिए मंडप में जाएगी तब उसके कदम लड़खड़ाने लगेंगे। अनुपमा को सेकंड थॉट आएंगे और उसे दूसरी शादी करने से पहले हिचकिचाहट होगी। पहली नाकामयाब शादी का डर उसे सताने लगेगा और वह मंडल से अपने कदम पीछे खींच लेगी। अब यह देखना होगा कि अनुज कैसे अनुपमा का साथ देगा और उसका डर निकालने में उसकी मदद करेगा। 

End of Article