विशाल चतुर्वेदी ने नीम करोली बाबा की जिंदगी और आध्यात्मिक यात्रा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' का निर्देशन किया है। इस मूवी को शुरुआत में लोगों का ज्यादा प्यार नहीं मिला था लेकिन दूसरे हफ्ते में इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की और अभी तक यह कलेक्शन जारी है। 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ लोगों की आस्था पर भी गहरा असर डाल रही है। इसी के बीच उत्तराखंड स्थित कैंची धाम में भक्तों की भीड़ अचानक काफी बढ़ गई है। भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखने के बाद अब निर्देशक डॉक्टर विशाल चतुर्वेदी ने वीडियो पोस्ट कर श्रद्धालुओं से एक खास अपील की है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office Day 3: अजय देवगन की फिल्म ने मचाई धूम, 3 दिनों में 150 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन)
'हनुमान अंश' देखने के बाद कैंची धाम पहुंच रहे हैं श्रद्धालु
कहा जा रहा है कि 'हनुमान अंश' देखने के बाद बड़ी संख्या में लोग नीम करोली बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। इंटरनेट पर भी कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिनमें भक्तों की बड़ी भीड़ देखी जा सकती है। कैंची धाम उत्तराखंड के प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थलों में से एक है। कैंची धाम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए 'हनुमान अंश' के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने फिल्म देखने के बाद कैंची धाम जाने की प्लानिंग कर लोगों से अपील करते हुए कहा कि वो पहले वहां की परिस्थितियों को जान लें और तभी यात्रा करें। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sanjay Dutt ने अपने बयान पर दी सफाई, बोले- 'मेरा मकसद किसी को ठेस पहुंचाना...')
निर्देशक ने कहा कि अगर किसी समय आश्रम में अत्यधिक भीड़ हो तो श्रद्धालुओं को दूसरे धार्मिक और आध्यात्मिक स्थानों को भी देखना चाहिए। उन्होंने खास तौर पर इस बात पर जोर दिया कि ऐसी स्थिति से बचना जरूरी है, जहां महिलाओं और बच्चों को भीड़ में परेशानी या घुटन का सामना करना पड़े। 'हनुमान अंश' की बात करें तो यह फिल्म दुनिया भर मर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।
