एजुकेशन

World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास और 2026 की थीम

World Teachers Day 2026 Date, Theme, History In Hindi: हर साल 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर अवसर पर शिक्षकों की परिस्थितियों, अधिकारों और पेशेवर विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होती है। वर्ष 2026 का शिक्षक दिवस इसलिए खास है क्योंकि इस साल शिक्षकों की स्थिति से जुड़ी 1966 की ILO-UNESCO सिफारिश को अपनाए जाने के 60 साल पूरे हो रहे हैं।

Image

World Teachers Day 2026: विश्व शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है

World Teachers Day 2026 Date, Theme, History In Hindi: प्रत्येक वर्ष 5 अक्टूबर को दुनिया भर में विश्व शिक्षक दिवस मनाया (World Teachers Day Date) जाता है। हालांकि भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाते हैं, जबकि उसके एक महीने बाद 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन दुनियाभर में शिक्षा का महत्व और उसमें शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका व उनकी जिम्मेदारियों को समझाने के लिए मनाते हैं। विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों की परिस्थितियों, अधिकारों और पेशेवर विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होती है। वर्ष 2026 का शिक्षक दिवस इसलिए खास है, क्योंकि इस साल शिक्षकों की स्थिति से जुड़ी 1966 की ILO-UNESCO सिफारिश को अपनाए जाने के 60 साल पूरे हो रहे हैं।

1994 में पहली बार मनाया गया विश्व शिक्षक दिवस

कहा जाता है कि इसी दिन UNESCO और इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन (ILO) के सहयोग से आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ‘टीचर्स स्टेटस’ से जुड़ी सिफारिश को मंजूरी दी गई थी। इसके 28 वर्ष बाद, 1994 में पहली बार विश्व शिक्षक दिवस मनाया गया। इसके बाद प्रत्येक वर्ष 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

World Teachers Day 2026 Theme: वर्ल्ड टीचर्स डे थीम 2026

इस वर्ष विश्व शिक्षक दिवस की थीम की बात करें तो UNESCO ने 2026 के लिए थीम की घोषणा की है। इस वर्ष वर्ल्ड टीचर्स डे की थीम ''शिक्षकों के साथ खड़े होना: इस पेशे की सुरक्षा, इसके दर्जे को बेहतर बनाने और हमारे भविष्य को आकार देने के 60 साल।'' इस साल टीचर्स डे की थीम

World Teachers Day 2026: पेरिस में होगा वैश्विक कार्यक्रम

बता दें विश्व शिक्षक दिवस 2026 का मुख्य वैश्विक कार्यक्रम 5 अक्टूबर को पेरिस स्थित UNESCO मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा। इसमें शिक्षक, शिक्षा मंत्री और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अन्य लोग हिस्सा लेंगे। यहां कार्यक्रम में शिक्षण पेशे की स्थिति को मजबूत करने और शिक्षकों के दर्जे को बेहतर बनाने जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article