बॉलीवुड

Sanjay Dutt ने अपने बयान पर दी सफाई, बोले- 'मेरा मकसद किसी को ठेस पहुंचाना...'

संजय दत्त के हालिया बयान के चर्चा में आने के बाद अभिनेता ने यह साफ कर दिया है कि उनका मकसद किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाना या उनका अपमान करना नहीं था।

Image

अपने बयान पर संजय दत्त ने दी सफाई (Pic Credit: Instagram)

Sanjay Dutt Clarification: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार संजय दत्त (Sanjay Dutt) के एक कमेंट को लेकर इंटरनेट पर उनकी खूब आलोचना हो रही है। ऐसे में अब संजय दत्त ने क्लियर कर दिया है कि उनकी कही गई बातें एक स्क्रिप्टेड और नार्मल अंदाज वाली बातचीत का हिस्सा थीं। उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाना या उनका अपमान करना नहीं था। संजय दत्त ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इंग्लिश और हिंदी में पोस्ट भी शेयर किया है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Exclusive: सनी देओल की ‘Ikka 2’ पर आया बड़ा अपडेट, डायरेक्टर Siddharth P Malhotra ने किया कन्फर्म)

संजय दत्त ने क्लियर किया मामला...

संजय दत्त ने इंस्टाग्राम अकाउंट पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं की ठेस पहुंचाना, उनका अपमान करना या उनका अनादर करना मेरा उद्देश्य कभी नहीं रहा है। मेरी टिप्पणियां एक स्क्रिप्टेड बातचीत के संदर्भ में की गई थीं, जिसका उद्देश्य हल्का-फुल्का और हास्यपूर्ण संवाद करना था। इसके पीछे की भावना मुन्ना भाई जैसी फिल्मों में दिखाई गई हास्य और व्यंग्य की शैली के समान थी, विशेष रूप से 'गांधीगिरी' की उस सोच से प्रेरित थी, जिसका उद्देश्य प्रेम, एकजुटता और सद्रावना का संदेश देना था। दुर्भाग्यवश, मेरी बातों को उस मूल संदर्भ से अलग तरीके से समझा गया।' (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: EXCL: ‘बादशाह ने इसके साथ क्या कर दिया’, Mahhi Vij के कमेंट पर भड़कीं Isha Rikhi, एक्ट्रेस को बताया 'इमैच्योर')

Sanjay Dutt's Post

Sanjay Dutt's Post

'Shekhar Tonite' में शांति को लेकर क्या बोले थे संजय दत्त?

संजय दत्त की यह सफाई उनके हालिया टीवी अपीयरेंस के बाद आई है, जहां वह शेखर सुमन के शो ‘Shekhar Tonite’ में नजर आए थे। शो के दौरान उन्होंने देश में शांति को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी। इसके बाद उन्होंने अपने लोकप्रिय किरदार मुन्ना भाई के अंदाज में सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों का जिक्र भी किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त लगातार फिल्मों में सक्रिय हैं। उन्हें आने वाले दिनों में फिल्म 'खलनायक रिटर्न्स' में देखा जाएगा, जिसका टीजर रिलीज किया जा चुके है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article