Jhalak Dikhhla Jaa Season 10: कई टीवी सीरियल्स में हमने टीवी अदाकारा एरिका फर्नांडिस और अदा खान के एक्टिंग टैलेंट को देखा है। लेकिन अब हमें इन दोनों टीवी अदाकाराओं का डांसिंग टैलेंट भी देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह कहा जा रहा है कि झलक दिखला जा के नए सीजन के लिए इन दोनों टीवी एक्ट्रेसेज को अप्रोच किया गया है। जी हां, तकरीबन 6 साल बाद झलक दिखला जा के मेकर्स डांस रियलिटी शो का नया सीजन लेकर आने का फैसला कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से यह खबर आ रही है कि इस डांस रियलिटी शो के लिए टीवी अदाकारा एरिका फर्नांडिस और अदा खान को अप्रोच किया गया है।
ईटाइम्स टीवी से बात करते हुए कुछ सूत्रों ने बताया कि कुछ रंग प्यार के ऐसे भी फेम एरिका फर्नांडिस और नागिन एक्ट्रेस अदा खान को अपकमिंग सीजन के लिए अप्रोच किया गया है। यह कहा जा रहा है कि यह दोनों टीवी एक्ट्रेसेज फिलहाल किसी बड़े प्रोजेक्ट के लिए बिजी नहीं हैं। लेकिन इन दोनों के पास कुछ म्यूजिक वीडियोज और ब्रैंड एंडोर्समेंट हैं। यह कहा जा रहा है कि यह दोनों टीवी एक्ट्रेसेज इस शो में पार्टिसिपेट करने के लिए हां कह सकती हैं। खबरों की माने तो झलक दिखला जा का दसवां सीजन इस साल जुलाई या अगस्त के पहले हफ्ते से ऑन एयर हो सकता है।
कुछ खबरों के अनुसार यह भी कहा जा रहा है कि झलक दिखला जा के नए सीजन में एक से बढ़कर एक टीवी सितारे कंटेस्टेंट के रूप में नजर आएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि जज पैनल भी काफी तगड़ा होने वाला है। सूत्रों के अनुसार इस नए सीजन के लिए जज पैनल में बॉलीवुड के कुछ बड़े सितारे शामिल हो सकते हैं। इनमें शाहरुख खान, फराह खान और काजोल का नाम भी सामने आ रहा है। लेकिन चैनल की तरफ से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

