अनुपमा टीवी शो ने बचाया गौरव खन्ना का करियर, बताया जिंदगी में क्या अहमियत रखता है ये सीरियल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 23, 2022, 06:21 PM IST

Gaurav Khanna Said Anupamaa Show revamped his career: अनुपमा-अनुज की केमिस्ट्री की खूब तारीफें हो रही हैं। अब गौरव खन्ना इस बारे में खुलकर बात की है और बताया है कि इस शो ने उनके करियर को कैसे प्रभावित किया है...

अनुपमा टीवी शो ने बचाया गौरव खन्ना का करियर, बताया जिंदगी में क्या अहमियत रखता है ये सीरियल

Gaurav Khanna on Anupamaa Show: अनुपमा फिलहाल टेलीविजन पर सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा दैनिक शोज में से एक है। मौजूदा ट्रैक दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। गौरव खन्ना उर्फ अनुज कपाड़िया की नई एंट्री के बाद से ही शो टीआरपी चार्ट में नंबर-1 पर है। गौरव खन्ना खुद को अनुपमा जैसे शो के लिए आभारी मानते हैं, जिसने उनके करियर को नया रूप दिया और उन्हें दर्शकों से इतना प्यार दिलाया। जहां अनुपमा शो दिल जीत रहा है और अनुपमा-अनुज की केमिस्ट्री की भी खूब तारीफें हो रही हैं। अब गौरव खन्ना इस बारे में खुलकर बात की है और बताया है कि इस शो ने उनके करियर को कैसे प्रभावित किया है।

गौरव खन्ना ने हाल ही में एक बातचीत में बताया, 'एक अभिनेता के तौर पर मैं बहुत खुश हूं कि राजन ने मुझे मौका दिया। इससे भी ज्यादा दर्शकों ने इसे स्वीकार किया है इसलिए हां, मैं भी दर्शकों का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने इस किरदार को स्वीकार किया और चरित्र को खूबसूरती से आगे बढ़ाया, क्योंकि यह सब गुरुवार और शुक्रवार को नंबरों पर निर्भर करता है।'

Trending news: Before Gaurav Khanna in 'Anupama', these 4 big actors got  the role of Anuj, so the offer was rejected - Hindustan News Hub

अनुपमा जैसे प्रगतिशील शो का हिस्सा होने के बारे में गौरव खन्ना का कहना है कि यह वह नई पीढ़ी है जिसे हम पूरा कर रहे हैं और ये लोग सही समाज होंगे। ऐसे शो का हिस्सा बनना अच्छा है जो परिवर्तन को व्यक्त करता है। हम किसी का पक्ष नहीं ले रहे हैं, हम कहानी के साथ आगे बढ़ रहे हैं, चरित्र के जीवन में बदलाव दिखा रहे हैं और परिस्थितियों को बारीकियों को दिखा रहे हैं कि एक व्यक्ति इससे क्या लेता है, यह एक व्यक्ति की संवेदनशीलता है।'

जैसा कि हम सभी जानते हैं शो के जरिए अनुपमा और अनुज को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। एक सप्ताह के लिए शो में मान की शादी के फंक्शन्स को प्रसारित किया। अंत में अनुज और अनुपमा की शादी शो में हो चुकी है और फैन्स उनको पति और पत्नी के रूप में देख रहे हैं। उनकी केमिस्ट्री के साथ शो में आगे क्या होगा, फैन्स इसके बारे में बात कर रहे हैं। अनुज ने कहा कि अनुपमा को अनुज से अपना पहला बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है और प्रशंसक इस ट्रैक से खुश होंगे। 

End of Article