Ankita-Vicky pre wedding functions: इंगेजमेंट पार्टी में अंकिता ने विक्‍की संग जमकर मचाया धमाल, ब्‍लैक ड्रेस में लगीं बला की खूबसूरत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 13, 2021, 02:15 PM IST

Ankita Lokhande and Vicky pre wedding functions: अंकिता लोखंडे अपने बॉयफ्रेंड विक्‍की जैन के साथ 14 दिसंबर को सात फेरे लेंगी। उनकी प्री वेडिंग सेरेमनी चल रही है। इसमें वह जमकर डांस करती नजर आईं।

Ankita-Vicky pre wedding functions: इंगेजमेंट पार्टी में अंकिता ने विक्‍की संग जमकर मचाया धमाल, ब्‍लैक ड्रेस में लगीं बला की खूबसूरत
Photo Credit: Instagram

Ankita Lokhande and Vicky pre wedding functions: टीवी की पॉपुलर एक्‍ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ 14 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। ऐसे में प्री वेडिंग फंग्‍शन्‍स जोरों शोरों से चल रहे हैं। शादी से पहले की हर रस्‍म में अंकिता दिल खोलकर इंजॉय करती नजर आ रही हैं। अपनी सगाई पर भी उन्‍होंने खूब मस्‍ती की। ब्‍लैक ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्‍होंने 'लव मी लाइक यू' गाने पर परफॉर्म किया। वहीं आज उनकी हल्‍दी और संगीत सेरेमनी है। इसके लिए भी तैयारियां जोरों पर हैं। 

ankita

अंकिता और विक्‍की दोनों ने एक दूसरे को सगाई की अंगूठी पहनाई। इस दौरान वे काफी खुश नजर आ रहे थे। सगाई काफी भव्‍य तरीके से आयोजित की गई। इसमें कपल के करीबी दोस्‍त और परिवार के लोग शामिल हुए। पार्टी फाइव स्‍टार होटल में रखी गई थी। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे के लिए प्‍यारा भरे अल्‍फाज भी बोले।

ankita

यह जोड़ी हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही है। पार्टी में खूब लाइव परफॉर्मेंस हुई। इसमें अंकिता की दोस्‍त दलजीत कौर ने भी शिरकत की। उन्‍होंने अंकिता की परफॉर्मेंस के वीडियो शेयर किए। अंकिता ने बॉलीवुड के तरानों पर जमकर ठुमके लगाए। 

मेहंदी सेरेमनी पर खूब किया डांस 

इससे पहले जोड़े ने कार्निवाल थीम पर मेहंदी सेरेमनी की। इसमें सृष्टि रोडे, दिगांगना सूर्यवंशी, माही विज, अपर्णा दीक्षित, अमृता खानविलकर, विकास गुप्ता, आदित्य और नताशा रेडिज और कई अन्य लोगों शामिल हुए। जिन्‍होंने दिल खोलकर डांस किया। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने भी इस दौरान एक दूसरे के साथ डांस किया और खूब मस्‍ती की।  मेहंदी समारोह में उन्‍होंने गुलाबी और बीज कलर की ड्रेस पहनी थी। जिसमें वे काफी अच्‍छे लग रहे थे। 

ankita

इतना ही नहीं अंकिता ने पैरों में पट्टी बांधकर डांस किया। डांस रिहर्सल के दौरान उनके पैर में मोच आ गई थी और उन्हें कुछ समय के लिए बेड रेस्ट की सलाह दी गई थी। हालांकि ऊर्जा से भरी हुई अंकिता खुद को रोक नहीं पाईं और अपने इस खास मौके को डांस से स्‍पेशल बनाया। उनकी प्री वेडिंग सेरेमनी की कई तस्‍वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। 

ankita

बादशाह की हो सकती है पार्टी में एंट्री 

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अंकिता, विक्की और उनके दोस्त कई दिनों से संगीत की तैयारी कर रहे हैं। उनके लिए विशेष कार्यक्रम तैयार किए गए हैं। अंकिता और विक्की रोमांटिक गानों की मेडली पर परफॉर्म करेंगे। वहीं शाम का मुख्य आकर्षण होंगे मशहूर रैपर बादशाह। बताया जा रहा है कि बादशाह अंकिता और विक्‍की के प्री वेडिंग सेरेमनी में परफॉर्म कर सकते हैं।  

End of Article