अंकिता लोखंडे और विक्की जैन बने स्मार्ट जोड़ी, खिताब जीतने के बाद अदाकारा ने कहा- क्योंकि हम सच्चे थे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 6, 2022, 06:51 AM IST

Smart Jodi Winner Ankita Lokhande And Vicky Jain: छोटे पर्दे के पॉपुलर कपल गेम रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी को अपना विनर मिल गया है। शो जीतने के बाद अदाकारा ने अपने और अपने पति के रिश्ते के बारे में बहुत कुछ साझा किया है।

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन बने स्मार्ट जोड़ी, खिताब जीतने के बाद अदाकारा ने कहा- क्योंकि हम सच्चे थे
Photo Credit: Instagram

Smart Jodi Winner Ankita Lokhande And Vicky Jain: छोटे पर्दे के पॉपुलर शो स्मार्ट जोड़ी का रिजल्ट सबके सामने आ गया है। अंकिता लोखंडे और उनके बिजनेसमैन पति विक्की जैन ने स्मार्ट जोड़ी का खिताब अपने नाम कर लिया है। बेहद कम समय में यह कपल गेम रियलिटी शो दर्शकों का फेवरेट रियलिटी शो बन गया था। लोगों ने इस टीवी शो को अपना ढेर सारा प्यार दिया। विक्की और अंकिता जिनकी शादी पिछले साल दिसंबर के महीने में हुई थी वह इस शो को अपने नाम करने के बाद बहुत खुश हैं। अंकिता लोखंडे ने इस शो को अपने नाम करने पर और विक्की जैन के साथ अपनी रिश्ते पर बहुत कुछ साझा किया है। अंकिता लोखंडे ने एक इंटरव्यू के दौरान यह कहा कि 'हम यह शो जीते क्योंकि हम सच्चे थे।'

ई टाइम्स से बात करते हुए अंकिता लोखंडे ने कहा कि 'यह शो विक्की के साथ समय बिताने पर था, वह अधिकतर बिलासपुर में रहते हैं और मैं मुंबई में। यह हम दोनों के लिए एक नई शुरुआत थी और इस शो का हिस्सा बनकर हमने खूब मजे किए। हमने पिछले कुछ महीनों में एक दूसरे के बारे में बहुत कुछ सीखा है।' इसके साथ अदाकारा ने यह भी बयां किया कि 'वह इस शो में बहुत अच्छे थे। मुझे पता चला कि विक्की के अंदर भी वही कॉम्पिटेटिव स्पिरिट है जो मेरे अंदर है, असल में वह मुझसे बेहतर हैं। मुझे लगा था विक्की कैमरा के सामने शर्माएंगे लेकिन वह एक परफेक्ट एंटरटेनर थे।'

इस शो के दौरान लोगों को अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की ढेर सारी मस्ती और खूबसूरत पल देखने को मिले। इस शो के दौरान अंकिता लोखंडे ने कहा था कि 'जब से इनका साथ मिला है, मुझमें कई बदलाव आए हैं। यह सब कुछ बैलेंस करके चलते हैं, इनकी वजह से मेरी जिंदगी भी बैलेंस्ड हो गई है। मैं बस आपको शुक्रिया कहना चाहती हूं जो कुछ भी आपने मेरे लिए किया है।'

End of Article