Simba Nagpal Not part of Khatron ke khiladi 12: नागिन 6 में अभिनेता सिम्बा नागपाल को हम ऋषभ गुजराल की भूमिका में देख रहे हैं। इस सुपरनैचुरल शो के जरिए सिम्बा नागपाल अपने फैन्स का दिल जीत रहे हैं और चैनल को इससे खूब ज्यादा टीआरपी मिल रही है। दरअसल बिग बॉस 15 से सिम्बा नागपाल के बाहर निकलने के बाद अफवाहें फैली थीं कि उनको खतरों के खिलाड़ी में देखा जाएगा। हालांकि, ऐसा नहीं हो सका है। सिम्बा नागपाल ने इसके बजाय नागिन 6 को चुना है। अब आखिरकार सिम्बा नागपाल ने इस बारे में बात की है कि आखिर वो खतरों के खिलाड़ी-12 का हिस्सा क्यों नहीं हैं।
सिम्बा नागपाल ने खतरों के खिलाड़ी 12 की बजाय नागिन 6 को चुना। सिम्बा नागपाल ने बताया, 'खैर, मुझे अफवाहों और खबरों की जानकारी है। मैं खतरों के खिलाड़ी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। यह एकमात्र रियलिटी शो है जिसे मैं अभी से करना चाहता हूं। रोमांच और डेयर शो के ऑफर मेरी लिस्ट में सबसे ऊपर है। यह मेरे लिए एक ड्रीम शो है।'
सिम्बा नागपाल ने आगे बताया, 'मैं खतरों के खिलाड़ी-12 करने के लिए बहुत उत्सुक था लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि शूटिंग इतनी जल्दी शुरू हो जाएगी। इसलिए, मैंने यह शो लिया। नागिन 6 एक सीमित शो है और मैं इसके लिए प्रतिबद्ध हूं। लेकिन मुझे लगता है कि अगर यह मेरी किस्मत में है तो शो मेरे पास आएगा। मैं निराश या कुछ भी नहीं हूं। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो खतरों के खिलाड़ी ही एकमात्र रियलिटी शो है जो मैं करना चाहता हूं।'


