AASHIQANA NEW SERIES Details: इमली के मेकर्स अब दर्शकों के लिए एक और नया सीरियल लेकर आ रहे हैं। जो कि Disney+ Hotstar पर फैन्स को रोमांचित करने के लिए तैयार है। इस रोमांटिक क्राइम थ्रिलर ड्रामा को रिलीज करने के लिए मेकर्स ने पूरी तैयारी कर ली है। आशिकाना एक आगामी हिंदी भाषा की रोमांटिक ड्रामा सीरीज है, जिसका निर्देशन गुल खान ने किया है और इसमें जैन इबाद खान और खुशी दुबे ने अभिनय किया है। ये सीरीज यश चौहान (जैन इबाद खान) के आसपास केंद्रित है, जो एक पुलिस अधिकारी है, जो परिवार के एक करीबी सदस्य को ढूंढ रहा है। वहीं चिक्की शर्मा (खुशी दुबे) शो में अपने पिता की तरह एक पुलिस अधिकारी बनना चाहती है, लेकिन वो 2 बार असफल रही है। शो की मेकर गुल खान ने हाल ही में नए शो के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि यह शो दो परिवारों और उनके परिवार के सदस्यों की मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमता है। मुख्य पात्र यश और चिक्की के जीवन पर मौतों का क्या प्रभाव पड़ता है, यह पूरी कहानी को आकार देता है।
इमली के मेकर्स ला रहे नया शो आशिकाना, यहां जानें सीरियल की कास्ट-कहानी और सभी डिटेल
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Jun 6, 2022, 12:17 AM IST
