Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: आज सोमवार है। भगवान शिव को प्रसन्न करने व उनसे मनोवांछित फल प्राप्त करने का सुअवसर है। आज व्रत रहें और प्रदोष काल में शिव मंदिर जाएं व भगवान शंकर की उपासना करें। सूर्यास्त से 45 मिनट पहले से 45 मिनट बाद तक का समय प्रदोष काल होता है। आज सभी राशियों के लोग भोलेनाथ की पूजा करें। शिव सबके हैं। भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक प्रिय है। वह निराकार व साकार, दोनों हैं। एक लोटा गंगाजल शिवलिंग पर अर्पित करना सभी समस्याओं को हल करने वाला माना जाता है। आस्था की नींव समुद्र से भी गहरी होती है। आज संपूर्ण समर्पण भाव से परम ब्रह्म शिव की पूजा करें। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
1. मेष
चंद्रमा, गुरु व मंगल एक साथ चतुर्थ भाव में गोचर में रहेंगे। घर-परिवार पर ध्यान दें। जॉब में कई रुके कार्य आपको परेशान कर रहे हैं। बिजनेस में प्रोग्रेस की संभावना है। ऑफिस में ज्यादा बहस या विवाद से बचें। शुक्र व चंद्रमा आर्थिक पक्ष मजबूत करेंगे। लव लाइफ में बहुत ज्यादा इमोशन से बचें। आज का दिन धार्मिक कार्यों के लिए महत्वपूर्ण है।
आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग- लाल व नारंगी।
शुभ अंक- 01 व 03।
भाग्य प्रतिशत- 75%
2. वृषभ
बिजनेस में सफलता मिलेगी। चंद्रमा, गुरु व मंगल के साथ तृतीय भाव में है। शनि एकादश भाव में है। सूर्य कन्या व राहु कुंभ राशि में हैं। बिजनेस में नवीन अनुबंध से लाभ होगा। अहंकार व असत्य से दूर रहें। ऑफिस में विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी स्टाफ से ही आपका मनमुटाव हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। मीडिया, बैंकिंग व आईटी जॉब से जुड़े लोग सफल रहेंगे।
आज का उपाय- श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ व धार्मिक पुस्तकों का दान लाभदायक है।
शुभ रंग- हरा व नीला।
शुभ अंक- 02 व 09।
भाग्य प्रतिशत- 65%
3. मिथुन
चंद्रमा, गुरु व मंगल द्वितीय भाव में रहकर बिजनेस व जॉब के लिए महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। राहु कुंभ राशि में है। हेल्थ के प्रति सीरियस रहें। जॉब की दृष्टि से आज आपको नया उत्तरदायित्व मिलेगा। लव लाइफ में अब घर पर विवाह की बात करना आरंभ करेंगे। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। संतान के करियर को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अनार का दान करें।
शुभ रंग- नारंगी व आसमानी।
शुभ अंक- 03 व 09।
भाग्य प्रतिशत- 70%
4. कर्क
चंद्रमा, मंगल व गुरु इसी राशि में हैं। जॉब की दृष्टि से प्रमोशन में सफलता है। मित्रों संग धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जॉब परिवर्तन में सफलता मिल रही है। बिजनेस में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव का माहौल बन सकता है। हेल्थ अच्छा रहेगा। धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखें।
आज का उपाय- श्री विष्णु उपासना करें। श्री सूक्त का पाठ बहुत लाभदायक है।
शुभ रंग- लाल व नारंगी।
शुभ अंक- 04 व 08।
भाग्य प्रतिशत- 60%
5. सिंह
व्यवसाय में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। चंद्रमा व गुरु द्वादश भाव में रहेंगे। बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण दायित्व पूर्ण करेंगे। द्वितीय भाव में सूर्य का सहयोग परिवार में मिलेगा। लव लाइफ बेहतर है। शुक्र व चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें। युवा प्यार में बहुत ज्यादा इमोशन से बचें। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें।
आज का उपाय- ऋग्वैदिक श्री सूक्तम के 16 मंत्रों का पाठ करें। अनार का दान करें।
शुभ रंग- पीला व नारंगी।
शुभ अंक- 04 व 08।
भाग्य प्रतिशत- 60%
6. कन्या
राशि स्वामी बुध व शुक्र द्वितीय भाव में गोचर में रहेंगे। मीडिया, आईटी, मैनेजमेंट व बैंकिंग से जुड़े लोग सफल रहेंगे। चंद्रमा, मंगल व गुरु एकादश भाव में गोचर में रहेंगे। करियर में कर्क का गुरु आपको सफल करेगा। लव लाइफ में खूबसूरत यात्रा से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। ऑफिस में आपके सहकर्मियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। हेल्थ पहले से अच्छा है।
आज का उपाय- सुंदरकांड का पाठ पुण्यदायी है। दान-पुण्य करते रहें।
शुभ रंग- नारंगी व लाल।
शुभ अंक- 02 व 03।
भाग्य प्रतिशत- 65%
7. तुला
चंद्रमा, गुरु व मंगल दशम भाव में गोचर में रहेंगे। बिजनेस व जॉब में सफलता है। करियर में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। आपकी वर्क स्टाइल सुंदर व अट्रैक्टिव रहती है। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। ऑफिस में क्रोध पर नियंत्रण करना होगा। जॉब परिवर्तन के प्रयास के लिए समय बहुत बेहतर है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
आज का उपाय- पिता का चरण स्पर्श करके ही बाहर निकलें। तिल व उड़द का दान करें।
शुभ रंग- हरा व आसमानी।
शुभ अंक- 03 व 09।
भाग्य प्रतिशत- 65%
8. वृश्चिक
चंद्रमा, मंगल व गुरु इसी राशि से नवम भाव में रहेंगे। परिवार का वातावरण बहुत ही धार्मिक होगा। कुटुंब सहित भजन का आनंद लें। न्यू बिजनेस डील को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं, जो मन में थीं, उनका समाधान हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।
आज का उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें। सप्त अन्न का दान सफलता प्रदान करता है।
शुभ रंग- हरा व पीला।
शुभ अंक- 04 व 07।
भाग्य प्रतिशत- 65%
9. धनु
राशि स्वामी गुरु, मंगल व चंद्रमा के साथ अष्टम भाव में रहेंगे। जॉब व करियर को लेकर कन्फ्यूज रहेंगे। चंद्रमा का गोचर कह रहा है कि डिसीजन मेकिंग को और बेहतर करें। स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई के प्रति समर्पण ही सफलता देगा। प्रेम जीवन को लेकर थोड़ा खुश रहेंगे। नेत्र विकार की संभावना है। सुखद धार्मिक यात्रा संभावित है।
आज का उपाय- भगवान गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। इस कार्य को करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। उड़द व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग- पीला व सफेद।
शुभ अंक- 01 व 09।
भाग्य प्रतिशत- 65%
10. मकर
राशि स्वामी शनि तृतीय भाव में गोचर करेंगे। मंगल, चंद्रमा व गुरु सप्तम भाव में हैं। संतान की प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में कार्यों की अधिकता परेशान कर सकती है। अपने बिग बिजनेस प्रोजेक्ट को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से सॉल्व करें। तनाव से बचें। लव लाइफ में सुंदर यात्रा का आनंद लेंगे।
आज का उपाय- भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। गाय को केला खिलाएं। गुड़ व तिल का दान करें।
शुभ रंग- नीला व बैंगनी।
शुभ अंक- 03 व 09।
भाग्य प्रतिशत- 65%
11. कुंभ
राशि स्वामी शनि द्वितीय भाव में गोचर में है। गुरु, मंगल व चंद्रमा षष्ठम भाव में हैं। जॉब में अचानक बहुत जल्द बड़ा परिवर्तन संभावित है। राहु इसी राशि में हैं। धैर्य से कार्य करें। अपने बिजनेस प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य को लेकर आज खुश रह सकते हैं। लव व वर्क में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखना होगा।
आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ व चावल का दान करें।
शुभ रंग- नीला व सफेद।
शुभ अंक- 04 व 08।
भाग्य प्रतिशत- 65%
12. मीन
बिजनेस में बड़ा लाभ संभावित है। गुरु, मंगल व चंद्रमा पंचम भाव में शुभ हैं। शनि इसी राशि में हैं। कई दिनों से रुके कार्य बनेंगे। बिजनेस की दिशा अब सकारात्मक होगी। जॉब को लेकर खुश रहेंगे व करियर को सही दिशा देंगे। तुला राशि के बुध व शुक्र शुभ रहेंगे। लव पार्टनर के साथ कहीं लॉन्ग टूर पर जा सकते हैं। लव लाइफ आनंदमय रहेगी। पिता व बड़े भाई की सलाह मानें।
आज का उपाय- श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 3 बार पाठ करें व फलों का दान करें।
शुभ रंग- लाल व पीला।
शुभ अंक- 03 व 09।
भाग्य प्रतिशत- 55%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
