राजू श्रीवास्तव की सुरक्षा में चूक, कॉमेडियन के साथ सेल्फी लेने के लिए आईसीयू में घुस आया अनजान शख्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 23, 2022, 08:02 PM IST

An Unidentified Man Enters ICU To Take Selfies With Raju Srivastava: हाल ही में खबर आई है कि भारत के जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की सुरक्षा में चूक हुई है। एक अनजान शख्स कॉमेडियन के साथ सेल्फी लेने के लिए आईसीयू में घुस आया था।

राजू श्रीवास्तव की सुरक्षा में चूक, कॉमेडियन के साथ सेल्फी लेने के लिए आईसीयू में घुस आया अनजान शख्स
Photo Credit: Instagram

An Unidentified Man Enters ICU To Take Selfies With Comedian Raju Srivastava: भारत के जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यह कहा जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव की हालत में सुधार आ रहा है लेकिन वह अभी तक होश में नहीं आए हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, कॉमेडियन की सुरक्षा में एक चूक हुई जिसकी वजह से एक अनजान शख्स आईसीयू में राजू के साथ सेल्फी लेने के लिए घुस आया था। 

कहा जा रहा है कि, राजू श्रीवास्तव के साथ सेल्फी लेने के लिए एक अनजान शख्स आईसीयू में घुस आया था। इस घटना के बाद उस शख्स को हॉस्पिटल के स्टाफ ने पकड़ लिया। लेकिन इससे राजू श्रीवास्तव के परिवार को झटका लगा है और वह काफी परेशान हैं। इस घटना की वजह से उनके रूम के बाहर सिक्योरिटी को बढ़ा दिया गया है। साउथ दिल्ली में स्थित एक जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में दिल्ली एम्स ले जाया गया था। तबसे राजू श्रीवास्तव आईसीयू में ही हैं। 

हाल ही में राजू श्रीवास्तव के दोस्त और इंडियाज लाफ्टर चैंपियन के जज शेखर सुमन ने राजू श्रीवास्तव का हेल्थ अपडेट दिया था। शेखर सुमन ने यह बताया था कि राजू श्रीवास्तव अभी होश में नहीं आए हैं लेकिन उनके ऑर्गन्स नॉर्मल तरीके से काम कर रहे हैं। 21 अगस्त को शेखर ने ट्वीट करते हुए यह लिखा था कि 'राजू के परिवार के अनुसार... उनके ऑर्गन्स अच्छी तरह से काम कर रहे हैं। लेकिन वह अभी भी होश में नहीं आए हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। महादेव की कृपा। हर हर महादेव।'

End of Article