Koffee With Karan 7: तीसरे एपिसोड में साथ आएंगे अक्षय कुमार और सामंथा रुथ प्रभु, रिलीज हुआ टीजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 19, 2022, 12:32 PM IST

Akshay Kumar and Samantha Ruth Prabhu in Koffee with Karan 7: करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण के दो एपिसोड काफी शानदार रहे और अब तीसरे एपिसोड का टीजर आ गया है। इस एपिसोड में अक्षय कुमार और सामंथा रुथ प्रभु नजर आएंगे।

Koffee With Karan 7: तीसरे एपिसोड में साथ आएंगे अक्षय कुमार और सामंथा रुथ प्रभु, रिलीज हुआ टीजर

Akshay Kumar and Samantha Ruth Prabhu in Koffee with Karan 7: करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 7 के दो एपिसोड काफी शानदार रहे। पहले एपिसोड में रणवीर सिंंह और आलिया भट्ट, दूसरे एपिसोड में सारा अली खान और जान्हवी कपूर नजर आए थे। सभी ने खूब मस्ती की और अपनी निजी जिंदगी के कई राज खोले। अब कॉफी विद करण सीजन 7 के तीसरे एपिसोड का टीजर आ गया है। इस एपिसोड में अक्षय कुमार और सामंथा रुथ प्रभु नजर आएंगे।

करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर तीसरे एपिसोड का टीजर जारी कर दिया है। इस टीजर की शुरुआत में करण जौहर अक्षय कुमार और सामंथा का स्वागत करते हैं। इसके बाद अक्षय कुमार सामंथा को अपनी गोद में उठाकर स्टेज पर लाते हैं। यह दृश्य देखकर करण कहते हैं कि नंबर वन फीमेल स्टार नंबर वन कंधों पर। इस बात पर खूब ठहाके लगते हैं। इंस्टाग्राम पर यह टीजर वायरल हो रहा है। 

दोनों सितारों ने किया डांस

कॉफी विद करण सीजन 7 के इस नए एपिसोड में अक्षय कुमार और सामंथा डांस का समां बांधते नजर आएंगे। दोनों सितारे डांस की अलग अलग फॉर्म पर परफॉर्म करते नजर आने वाले हैं। अक्षय के चाहने वाले इस एपिसोड के लिए खासा उत्साहित हैं क्योंकि अक्षय को किसी रियलिटी शो में देखना काफी रोमांचक होता है।  

बता दें कि हॉटस्टार स्पेशल्स कॉफी विद करण सीजन 7 का प्रसारण विशेष रूप से डिज्नी+ हॉटस्टार पर होता है जिसमें कॉफी बिंगो, मैश्ड अप के साथ-साथ ऑल टाइम फेवरेट रैपिड फायर राउंड होते हैं। 'कॉफी विद करण सीजन 7 हर गुरुवार, शाम 7 बजे प्रसारित होता है। 

End of Article