Koffee with Karan 7: मजेदार रहा कॉफी विद करण 7 का दूसरा एपिसोड, सारा और जान्हवी ने खोले एक दूसरे के राज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2022, 07:44 AM IST

Koffee with Karan 7 episode 2: गुरुवार को करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण सीजन 7 का दूसरा एपिसोड प्रसारित हुआ जिसमें अदाकारा सारा अली खान और जान्हवी कपूर ने एक दूसरे के राज खोले।

Koffee with Karan 7: मजेदार रहा कॉफी विद करण 7 का दूसरा एपिसोड, सारा और जान्हवी ने खोले एक दूसरे के राज

Koffee with Karan 7 episode 2: गुरुवार को करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण सीजन 7 का दूसरा एपिसोड प्रसारित हुआ जिसमें अदाकारा सारा अली खान और जान्हवी कपूर ने एक दूसरे के राज खोले। पहले एपिसोड में जहां रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने खुद के बारे में कई बातों से पर्दा उठाया था, वहीं दूसरे एपिसोड में सारा और जान्हवी कपूर ने कई मजेदार और हैरान कर देने वाली बातें बताई। 

ऐसे हुई दोस्ती

इस एपिसोड में दोनों कैसे दोस्त बने यह भी सामने आया। जान्हवी कपूर ने कहा, “हम गोवा में पड़ोसी थे और हमारा एक कॉमन फ्रेंड था। फिर एक दिन हम बात करने लगे। हमने सुबह 8 बजे तक बात खत्म की।” वहीं इस पर, सारा अली खान ने कहा कि उनकी बातचीत का ये सेशन पूरी रात बात करने के बाद खत्म हुआ। दोनों ने गोवा में अपने दो दिन के स्टे में वर्क, फैमिली और इंटरेस्ट को लेकर बात की और एक दूसरे के साथ बॉन्ड किया।

भाइयों को किया डेट 

इस एपिसोड में खुलासा हुआ कि सारा अली खान और जान्हवी दोनों एक समय पर दो भाईयों को डेट कर रही थीं। जान्हवी जहां शिखर पहारिया को डेट कर रही थीं वहीं सारा अली खान वीर पहारिया को डेट कर रही थीं। सारा ने बताया कि जान्हवी कैसे अपने पापा को चलाती रहती थीं। सारा ने बताया कि जान्हवी तीन तीन घंटों तक फोन पर बोनी अंकल को बताती कि मैं बस निकल गई हूं। 

टीचर को किया फ्लर्ट

बिंंगो राउंड में जान्हवी ने बताया कि उन्होंने अपने टीचर से भी फ्लर्ट किया हुआ है क्योंकि उन्होंने टीचर की क्लास बंक की थी। वहीं जान्हवी ने बताया कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड को लव लेटर लिखा हुआ है। वहीं सारा ने बताया कि उन्हें ढेर सारी हिंदी गालियां आती हैं जो कि उन्हें विरासत में मिली हैं। 

बता दें कि हॉटस्टार स्पेशल्स कॉफी विद करण सीजन 7 का प्रसारण विशेष रूप से डिज्नी+ हॉटस्टार पर होता है जिसमें कॉफी बिंगो, मैश्ड अप के साथ-साथ ऑल टाइम फेवरेट रैपिड फायर राउंड होते हैं। 'कॉफी विद करण सीजन 7 हर गुरुवार, शाम 7 बजे प्रसारित होता है। 

End of Article