Koffee With Karan 7: शो के इस सीजन के लिए करण जौहर ने ली है तगड़ी फीस, एक एपिसोड के लिए लेते हैं इतने करोड़ रुपये

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 18, 2022, 10:39 AM IST

करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण 7 की शुरुआत हो चुकी है। हमेशा की तरह शो के इस सीजन को भी काफी पसंद किया जा रहा है। जानें इस सीजन के लिए करण जौहर ने कितनी ली है फीस।

Koffee With Karan 7: शो के इस सीजन के लिए करण जौहर ने ली है तगड़ी फीस, एक एपिसोड के लिए लेते हैं इतने करोड़ रुपये

करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण के 7वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। शो का ये सीजन भी पिछले बाकि सीजन की तरह ये सीजन भी चर्चा में बना हुआ है। शो के पहले एपिसोड में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणवीर सिंह पहुंचे थे जिन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कई खुलासे किए। 

करण जौहर ने ली है इतनी फीस

करण का ये शो काफी देखा और पसंद किया जाता है। इसके लिए करण अच्छी खासी फीस लेते हैं। पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीजन के एक एपिसोड के लिए करण 2 से 3 करोड़ रुपये तक फीस चार्ज कर रहे हैं। शो के सातवें सीजन में 20-22 एपिसोड होंगे, जिसके मुताबिक करण ने इस पूरे सीजन के लिए 40 से 44 करोड़ रुपये तक फीस ली है। 

जान्हवी कपूर ने किया था ये खुलासा

शो के दूसरे एपिसोड में जान्हवी कपूर और सारा अली खान साथ में नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने बताया कि वो अपनी टीचर के साथ फ्लर्ट कर चुकी हैं। बिंगो राउंड में करण जौहर ने जाह्नवी और सारा को एक लिस्ट दी और दोनों को इसमें दिए गए काम की लिस्ट में से उसपर सर्कल बनाना था, जो उन्होंने किया है। इसमें दोनों ने फ्लर्टिंग को लेकर हां कहा। जान्हवी ने बताया कि उन्होंने अपने टीचर के साथ फ्लर्ट किया है। एक्ट्रेस ने कहा, 'टीचर के साथ फ्लर्ट किया है। और निश्चित रूप से उनका मुझ पर क्रश था। मैं उनका नाम भूल गई। लेकिन वह गंजे थे और बहुत क्यूट थे।'

पहले एपिसोड में आए थे आलिया- रणवीर

शो की बात करें तो कॉफी विद करण 7 की शुरुआत 07 जुलाई को हुई थी। शो के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह आए थे। दोनों ने अपनी लव लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक के बारे में बात की थी। 

End of Article