ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने साइन किया नया प्रोजेक्ट, गुम है किसी के प्यार में की शूटिंग से लेंगे ब्रेक?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 6, 2022, 08:11 AM IST

Aishwarya Sharma and Neil Bhatt new Project: गुम है किसी के प्यार में नजर आ रहे नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा अब नए वेंचर में साथ आ रहे हैं। हाल ही में हमने देखा कि ऐश्वर्या शर्मा ने पति के साथ अपने नए वेंचर की हिंट दी थी...

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने साइन किया नया प्रोजेक्ट, गुम है किसी के प्यार में की शूटिंग से लेंगे ब्रेक?

Aishwarya Sharma and Neil Bhatt Project: नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा छोटे परदे के सबसे पॉपुलर कपल में से एक हैं। दोनों की जोड़ी अक्सर सुर्खियों में रहती है। हालांकि कुछ लोग नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को साथ नहीं देखना चाहते, इसीलिए ये जोड़ी अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रहती है। क्योंकि दोनों सीरियल गुम है किसी के प्यार में देवर-भाभी का रोल निभाते हैं। ऐश्वर्या शर्मा का रोल निगेटिव है और इसीलिए फैंस उन्हें नील भट्ट के साथ देखना पसंद नहीं करते हैं। अब खबर है कि ये रियल लाइफ जोड़ी जल्द एक नए प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाली है। 

जी हां, गुम है किसी के प्यार में नजर आ रहे नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा अब नए वेंचर में साथ आ रहे हैं। हाल ही में, हमने देखा कि ऐश्वर्या शर्मा ने पति नील भट्ट के साथ अपनी कुछ रोमांटिक फोटोज शेयर की थीं। इन फोटोज को शेयर करते हुए टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने नए वेंचर की हिंट दी थी। उन्होंने अपनी फोटो के कैप्शन - 'जुड़े रहिए' लिखा था...। अब हम आपके लिए जानकारी लेकर आए हैं कि सीरियल गुम है किसी के प्यार में के अलावा उनका नया प्रोजेक्ट क्या है।

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा अब नए म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। इस नए गाने को लोकप्रिय सिंगर यासर देसाई द्वारा गाया जाएगा। यह पहली बार है जब दोनों एक साथ किसी म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे। आखिरी बार, कपल को स्टार प्लस के रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी में देखा गया था। उन्होंने दर्शकों और फैन्स का भी खूब मनोरंजन किया था।

अब लगातार नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा अपने टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में के अलावा नए प्रोजेक्ट एक्सप्लोर कर रहे हैं। दोनों ने शूटिंग के बीच में मिलने वाले समय का उपयोग करते हुए अन्य प्रोजेक्ट्स करने का भी फैसला किया है। 

End of Article