Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Wrap Up: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने टीआरपी लिस्ट में अपनी जबरदस्त धाक जमाई। साथ ही अपनी हर कहानी के साथ दर्शकों का खूब दिल जीता। लेकिन अब 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' खत्म होने को आ गया है। शो की शूटिंग पूरी हो चुकी है और आखिरी एपिसोड की तारीख भी सामने आ गई है। वहीं शो के रैपअप पर स्मृति ईरानी ने एक फेयरवेल वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने कैमरा के पीछे मौजूद टीम को फैंस से रूबरू कराया। इतना ही नहीं, शूटिंग के आखिरी दिन कई कलाकार भावुक नजर आए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi के तीसरे सीजन की आहट? अमर उपाध्याय के हिंट ने बढ़ाई हलचल
रोहित सुचांती हुए भावुक
रोहित सुचांती (Rohit Suchanti) ने भी शो से जुड़ी कई तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने स्मृति ईरानी का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, "पिछला साल हम सबके लिए बहुत ही खास रहा है सिर्फ आपकी वजह से स्मृति मैम। सच में जो भी मैं लिखूंगा वो हमारी भावनाओं के साथ न्याय नहीं करेगा। सिर्फ सराहना और सम्मान है आपके लिए। अपना अनुभव हमारे साथ साझा करने के लिए शुक्रिया। जो भी पल हमने आके साथ बिताए हैं वो संजोए जाएंगे। हम आपसे बेहद प्यार करते हैं। हर चीज के लिए शुक्रिया। आपसे दिल्ली में मिलते हैं। घर का खाना खाने आएंगे। और दूसरी फोटो दिखाती है जो बॉन्ड हम असल में आपके साथ साझा करते हैं। आप बेस्ट हैं।"
