Neeti Mohan Father Brij Mohan Sharma Death News: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नीति मोहन (Neeti Mohan) और उनके परिवार के लिए यह समय बेहद मुश्किल है। सिंगर ने अपने पिता बृज मोहन शर्मा (Brij Mohan Sharma) को खो दिया है। पिता के निधन के बाद नीति ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात कही। उनके इस पोस्ट को देखकर फैंस भी भावुक हो रहे हैं। वहीं, मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने भी नीति और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं जाहिर की हैं। पिता को खोने का दर्द बयां करते हुए नीति ने अपने संदेश में ऐसी बातें लिखी हैं, जो उनके पिता के साथ उनके गहरे रिश्ते को दिखाती हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Ajay Devgn के बंगले पर चला BMC का हथौड़ा, नोटिस के बावजूद चल रहा था अनधिकृत निर्माण; टीम ने दी सफाई
इमोशनल हुईं नीति मोहन
नीति मोहन के पिता बृज मोहन शर्मा इस दुनिया में नहीं रहे। बृज मोहन शर्मा के निधन की खबर सामने आने के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है। बृज मोहन शर्मा के निधन पर उनकी बेटी नीति मोहन ने एक पोस्ट शेयर की हैं। नीति मोहन ने लिखा कि 'बहुत दुख और भारी मन से हम यह बताते हैं कि हमारे प्यारे पिता श्री बृज मोहन शर्मा का 15 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया। वह हमें छोड़कर अपने परमधाम चले गए। वो एक प्यार करने वाले पति और पिता, हमारे मार्गदर्शक और परिवार के मजबूत स्तंभ थे। उनकी समझदारी, दयालुता, संस्कार और निस्वार्थ प्रेम हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। भले ही वो अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका आशीर्वाद, उनकी सीख और उनसे जुड़ी खूबसूरत यादें जीवनभर हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी। उनके जाने से हमारे जीवन में एक ऐसी कमी आ गई है, जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता। लेकिन उनका प्यार हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। आपकी बहुत याद आएगी, पापा।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Exclusive: बॉलीवुड में लंबे शूटिंग शेड्यूल से परेशान हैं Vidya Balan? ‘जेलर 2’ के सेट का अनुभव बताया
इन स्टार्स ने दिया रिएक्शन
नीति मोहन की पोस्ट के बाद मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने उनके और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं जाहिर कीं। सिंगर श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने बृज मोहन शर्मा को प्यार करने वाला पिता और सरल स्वभाव का इंसान बताया। उन्होंने नीति और उनके परिवार को इस मुश्किल समय से उबरने की ताकत मिलने की कामना की। वहीं, एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने भी नीति और उनके पूरे परिवार के लिए प्यार और हिम्मत की दुआ की। एक्टर और होस्ट मनीष पॉल (Maniesh Paul) ने भी श्रद्धांजलि देते हुए ‘ओम शांति’ लिखा। इसके अलावा कपिल शर्मा (Kapil Sharma) समेत कई स्टार्स दुख जताते हुए नजर आए।
