साउथ मूवीज

Prabhas की Spirit की नई रिलीज डेट आई सामने, रणबीर कपूर-यश की Ramayana 2 से होगा क्लैश

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 18, 2026, 01:28 PM IST

Spirit New Release Date: प्रभास (Prabhas) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की फिल्म स्पिरिट (Spirit) की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म स्पिरिट कब बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

Image

फिल्म स्पिरिट की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। (Image Source: IMDb/ Spirit Movie)

Spirit New Release Date: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म स्पिरिट (Spirit) इन दिनों चर्चा में है। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) कर रहे हैं और इसमें प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) भी नजर आएंगी। पहले फिल्म को मार्च 2027 में रिलीज करने की प्लानिंग थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बदल दी गई है। नई तारीख सामने आने के बाद फिल्म की टक्कर एक और बड़ी फिल्म से होने की संभावना बढ़ गई है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म स्पिरिट कब बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है और किस फिल्म टक्कर होगी।

'स्पिरिट' की रिलीज डेट को लेकर आया अपडेट

प्रभास और तृप्ति डिमरी की ‘स्पिरिट’ एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म स्पिरिट की रिलीज से जुड़ा एक नया अपडेट है। संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया पर नई रिलीज डेट का ऐलान किया है। इसके मुताबिक, ‘स्पिरिट’ अब 29 अक्टूबर 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स फिल्म को दिवाली के मौके पर लाने की तैयारी है। फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐला एक नए पोस्टर के साथ किया गया है। इस पोस्टर में प्रभास धांसू लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म स्पिरिट के इस पोस्टर को काफी पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें कि काफी समय से फैंस को फिल्म स्पिरिट की रिलीज डेट का इंतजार था।

इस फिल्म से होगी टक्कर

‘स्पिरिट’ की नई रिलीज डेट सामने आने के बाद इसकी तुलना रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) की फिल्म ‘रामायण 2’ (Ramayana 2) से होने लगी है। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ के दूसरे पार्ट को भी दिवाली 2027 के दौरान रिलीज करने की प्लानिंग है। ऐसे में दोनों फिल्मों के एक ही त्योहार के आसपास सिनेमाघरों में आने से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article