खतरों के खिलाड़ी 12 के बाद रूबीना दिलैक को मिला बड़ा प्रोजेक्ट, Jhalak Dikhhla Jaa 10 के लिए किया गया अप्रोच 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 9, 2022, 05:17 PM IST

Jhalak Dikhhla Jaa 10 Updates: छोटे पर्दे पर जल्द ही सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा अपने नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है। कहा जा रहा है कि इस रियलिटी शो में रूबीना दिलैक को देखा जा सकता है।

खतरों के खिलाड़ी 12 के बाद रूबीना दिलैक को मिला बड़ा प्रोजेक्ट, Jhalak Dikhhla Jaa 10 के लिए किया गया अप्रोच 
Photo Credit: Instagram

Jhalak Dikhhla Jaa 10 Latest Updates: तकरीबन 5 साल के बाद छोटे पर्दे पर झलक दिखला जा (Jhalak Dikhhla Jaa) अपने नए सीजन के साथ वापसी करने वाला है। इस सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो में करण जौहर (Karan Johar) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को एक साथ बतौर जज देखा जाएगा। जज पैनल में नोरा फतेही (Nora Fatehi) का नाम भी अब शामिल हो गया है। इस डांस रियलिटी शो में छोटे पर्दे के कई टीवी सितारे नजर आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि अब इस शो के कंटेस्टेंट्स में खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) फेम रूबीना दिलैक (Rubina Dilaik) का नाम भी शामिल हो गया है। 

ई टाइम्स की एक खबर के अनुसार, रूबीना दिलैक (Rubina Dilaik) को इस समय खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) शो में देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि अब उन्हें झलक दिखला जा के नए सीजन के लिए फाइनलाइज कर लिया गया है। कुछ सूत्रों ने यह जानकारी दी है कि रूबीना जो बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की विनर रही हैं और जिन्हें अभी खतरों के खिलाड़ी 12 में देखा जा रहा है उन्होंने झलक दिखला जा के लेटेस्ट सीजन के लिए हां कर दिया है। बिग बॉस सीजन 14 में रूबीना दिलैक ने जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस किया था, जहां उनके डांसिंग स्किल्स देखने को मिले थे। 

झलक दिखला जा 10 शो के मेकर्स ने नए सीजन के लिए टीवी इंडस्ट्री के कई पॉपुलर सितारों को अप्रोच किया है। रूबीना दिलैक के साथ इस डांस रियलिटी शो में निया शर्मा, अमृता खानविलकर, धीरज धूपर, पारस कलनावत, नीति टेलर, शिल्पा शिंदे और अन्य सितारों को देखा जाएगा। हाल ही में इस शो के नए प्रोमो जारी हुए थे जिसमें निया शर्मा, पारस कलनावत, शिल्पा शिंदे और धीरज धूपर को डांस करते हुए देखा जा रहा था।

End of Article