Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin spoiler: सुसाइड की कोशिश करेगी पत्रलेखा, गुम है... में आने वाला है तगड़ा ट्विस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 9, 2022, 08:34 AM IST

Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin spoiler: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है। पत्रलेखा ने सई के बच्चे को जन्म दे दिया है और अब वह खुद की जान देने की कोशिश करेगी।

Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin spoiler: सुसाइड की कोशिश करेगी पत्रलेखा, गुम है... में आने वाला है तगड़ा ट्विस्ट

Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin spoiler: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है। नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर इस सीरियल में इन दिनों पत्रलेखा की डिलीवरी का ट्रैक चल रहा है। पत्रलेखा ने सई के बच्चे को जन्म दे दिया है। जब घर पर कोई नहीं था तो पत्रलेखा को लेबर पेन शुरू हो गया। इसके बाद विराट घर पहुंचा और उसने 'थ्री इडियट्स' के आमिर खान की तरह पाखी की डिलीवरी कराई। 

बता दें कि पत्रलेखा ने सई और विराट के बच्चे को अपनी कोख दी थी। सई मां नहीं बन पा रही थी, इसलिए पत्रलेखा ने उसे अपनी कोख दी थी। हालांकि सई ऐसा नहीं चाहती थी लेकिन पत्रलेखा ने चाल चलकर ऐसा कर लिया। अब जब बच्चा पैदा हो गया है तो सई और विराट उस पर खूब दुलार कर रहे हैं, वहीं पत्रलेखा बच्चे को जन्म देकर भी ठगा हुआ महसूस कर रही है। 

इसके बाद सई पत्रलेखा की गोद में अपना बच्चा देती है और विराट से कहती है कि उनका बच्चा पाखी के पास ज्यादा ठीक रहेगा। सई के अनुसार, बच्चे को जन्म देने वाली मां की गर्माहट अच्छी लगती है। पत्रलेखा जब बच्चे को गोद में लेती है तो उसे काफी देर तक चूमती रहती है। सई और विराट भी ये देखकर काफी खुद होते हैं लेकिन उन्हें नहीं पता है कि वह सई से बच्चा छीनने की प्लानिंग कर रही है। 

पत्रलेखा के दिमाग में इस समय कई सारी बातें चल रही हैं। वह सई से इस बच्चे को छीनना चाहती है, वहीं मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि पत्रलेखा खुद को खत्म करने की कोशिश करेगी। जब वह सुसाइड की कोशिश करेगी तो विराट आकर उसे रोक लेगा। अब देखना होगा कि क्या इसके पीछे पाखी की कोई चाल है, क्या वह बच्चा अपने पास रखने और विराट के करीब रहने के लिए यह नाटक कर रही है? आने वाले एपिसोड्स में इस बात का सच पता चलेगा। 

End of Article