सोनम कपूर से करण जौहर ने पूछा 'आपकी कितनी दोस्तों के साथ सो चुके हैं अर्जुन कपूर', एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 9, 2022, 04:08 PM IST

Koffee With Karan 7 Updates: कॉफी विद करण 7 के नए एपिसोड में अब बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर भाई-बहन की जोड़ी यानी सोनम कपूर और अर्जुन कपूर नजर आने वाले हैं। इस टॉक शो में सोनम कपूर यह बताती हुई नजर आएंगी कि उनकी कितनी दोस्तों के साथ अर्जुन कपूर सो चुके हैं। 

सोनम कपूर से करण जौहर ने पूछा 'आपकी कितनी दोस्तों के साथ सो चुके हैं अर्जुन कपूर', एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
Photo Credit: Instagram

Koffee With Karan 7 Latest Updates: करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण 7 के नए एपिसोड को लेकर दर्शकों में उत्साह देखा जा रहा है। आने वाले एपिसोड में अब बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर भाई-बहनों की जोड़ी में से एक को देखा जाएगा। करण जौहर के इस टॉक शो में अब अर्जुन कपूर के साथ सोनम कपूर को देखा जाएगा। हाल ही में इस टॉक शो के मेकर्स ने नए एपिसोड का प्रोमो जारी किया है जिसके साथ इस बात का भी खुलासा हो गया है कि नए एपिसोड में बतौर गेस्ट किसे देखा जाएगा। नए प्रोमो में यह देखा जा रहा है कि करण जौहर सोनम कपूर से अर्जुन कपूर के सेक्स लाइफ से जुड़ा एक ऐसा सवाल पूछते हैं जिसका जवाब सुनकर मलाइका अरोड़ा का दिल टूट सकता है। 

करण जौहर ने सोनम कपूर से पूछा ऐसा सवाल 

हाल ही में जो प्रोमो जारी हुआ है उसमें यह देखा जा सकता है कि करण जौहर सोनम कपूर से यह पूछते हैं कि अर्जुन कपूर उनकी कितनी सहेलियों के साथ सो चुके हैं। जिसका जवाब देते हुए सोनम यह कहती हैं कि 'मैं इस पर बातचीत नहीं करना चाहती हूं।' इसके बाद सोनम कपूर जो कहती हैं उससे मलाइका अरोड़ा का दिल टूट सकता है। वह कहती हैं कि उनके सभी भाईयों ने ऐसा किया है। फिर करण यह कहते हैं कि 'कैसे भाई हैं आपके।' तब‌ अर्जुन कपूर यह कहते हैं कि 'कैसी बहन हो तुम, तुम अपने भाईयों के बारे में ऐसा‌ कैसे कह सकती हो।' 

इसके बाद करण सोनम कपूर से यह पूछते हैं कि उनके अनुसार इस समय हर जगह कौन सा मेल एक्टर छाया हुआ है। तब सोनम कपूर रणबीर कपूर का नाम लेती हैं। वह कहती हैं कि इन दिनों रणबीर कपूर अयान मुखर्जी की फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। जब करण जौहर सोनम से फिल्म का नाम पूछते हैं तब वह कहती हैं 'शिवा नंबर 1।' सोनम का यह जवाब सुनकर हर कोई हंसने लग जाता है। दरअसल, रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'शिवा नंबर 1' नहीं बल्कि 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1 शिवा' के प्रमोशन में लगे हुए हैं। 

End of Article