टीवी मसाला

Anupamaa: टीआरपी को रॉकेट बनाने के लिए वापिस लौटेगा ये किरदार, रिश्तों में फंसी अनुपमा की बनेगा ताकत

This Character To Return In Anupamaa: टीवी के धमाकेदार शो 'अनुपमा' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। वहीं हाल ही में 'अनुपमा' को लेकर खबर आ रही है कि इसमें जल्द ही एक पुराने किरदार की वापसी होने वाली है, जो रिश्तों में फंसी अनुपमा की ढाल बनता हुआ नजर आएगा।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

This Character To Return In Anupamaa: टीवी के धमाकेदार शो 'अनुपमा' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' अक्सर टीआरपी में भी नंबर 1 पर बना रहता है। लेकिन इस सप्ताह 'अनुपमा' को स्मृति ईरानी स्टारर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से मात खानी पड़ी। सीरियल टीआरपी लिस्ट में खिसककर दूसरे नंबर पर आ गया है। ऐसे में इसकी हालत सुधारने के लिए मेकर्स ने कमर कस ली है। राजन शाही ने 'अनुपमा' (Anupamaa) में एक पुराने किरदार की वापसी कराने का फैसला किया है, जिससे अनुपमा को काफी सहारा मिलने वाला है। साथ ही इसकी टीआरपी में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' (Anupamaa) सीरियल में मेहुल निसार की वापसी होने वाली है, जिन्होंने शो में भावेश का किरदार अदा किया था। सेट से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, रक्षाबंधन के खास मौके पर 'अनुपमा' में भावेश की वापसी होगी, जिससे अनुपमा की खुशी सातवें आसमान पर होगी। राखी के खास मौके पर अनुपमा और भावेश का इमोशनल रीयूनियन देखने को मिलेगा। वहीं भावेश की वापसी को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इससे मुश्किलों से जूझ रही अनुपमा को सहारा मिलेगा। उसकी मौजूदगी और सपोर्ट अनुपमा की तकलीफों को कम करने का काम करेगी।

'अनुपमा' में आएगा ये महाट्विस्ट

रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' (Anupamaa) में दिखाया जाएगा कि अंश और प्रार्थना की शादी में राही की टीम और डांस रानी के बीच मुकाबला होगा। वहीं आज के एपिसोड को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि शो में पाखी जहां प्रार्थना के घर से आए जेवर चुरा लेगी। लेकिन इसका इल्जाम वो अनुपमा की डांस टीम पर डाल देगी, जिससे अनुपमा के लिए एक और मुसीबत खड़ी हो जाएगी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अनुपमा इस मुसीबत से खुद को कैसे निकालेगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article