टीवी मसाला

Anupamaa: रोना-धोना करने वाली अनुपमा है असल में मस्तीखोर, जसप्रीत ने खोली पर्दे के पीछे की पोल

Anupamaa: सीरियल 'अनुपमा' अपने ट्विस्ट और टर्न्स के चलते सुर्खियों में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर कहानी में जसप्रीत का किरदार निभा रहीं गुरप्रीत कौर ने रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) संग तस्वीरें और कई वीडियोज शेयर कर एक्ट्रेस के लिए तारीफ़ों के पुल बांधे। इस खास रिपोर्ट में देखिए पोस्ट।

Image

Image Source: Gurpreet kaur Instagram

Anupamaa: राजन शाही का सीरियल 'अनुपमा' इस समय कामयाबी की बुलंदियों को छू रहा है। पिछले 5 सालों से सीरियल को जनता का प्यार मिला और टीआरपी में अच्छी रेटिंग भी। मेकर्स पूरी जान लगा रहे हैं कि सीरियल 'अनुपमा' कहानी से कोई दर्शक बोर ना हो। सीरियल में 'अनुपमा' का किरदार निभा रहीं रूपाली गांगुली के लिए उनकी को एक्ट्रेस ने तारीफ करते हुए पोस्ट शेयर किया। किरदार जसप्रीत उर्फ गुरप्रीत कौर ने रूपाली गांगुली संग कई तस्वीरों और वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस पर प्यार लुटाया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए रूपाली और गुरप्रीत का मजेदार पोस्ट।

सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) फेम गुरप्रीत कौर (Gurpreet Kaur) ने पोस्ट में लिखा 'प्रिय अनु प्रभु, हमारे जैसा बनने के लिए धन्यवाद। तारीफ करने का मन है आज मेरा, आप कितनी प्यारी इंसान हैं, खासकर आपका हमारे लिए प्यार भरा स्वभाव.. हमें हंसाने के लिए धन्यवाद। ये लड़की गजब है। आख़िरकार मैं तो इसे ही तंग करने वाली हूं आपको। ये पंजाब, महाराष्ट्र, गुजराती की जोड़ी सलामत रहे।' तस्वीर में ताल से ताल मिला में डांस रानीज जॉ पोशाक पहनेंगी उसकी झलक मिली। वीडियो में रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गुरप्रीत परदे के पीछे जो मस्ती करती हैं उसे देख सभी खुश हुए। पोस्ट इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

इस पोस्ट को देखने के बाद रूपाली ने भी कमेंट करते हुए लिखा 'इतने दयालु शब्द... धन्यवाद पागल छोकरी।' इसी के साथ सीरियल 'अनुपमा' कि बात करें तो डांस मुकाबले के चलते राही और अनुपमा के बीच महायुद्ध छिड़ गया है। राही के कंधे पर बंदूक चलाते हुए ख्याति अनुपमा से बदला लेने की पूरी कोशिश कर रही है। दूसरी तरफ प्रार्थना और अंश एक दूसरे से शादी करने का एलान करते हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article