Rupali Ganguly Troll Alia Bhatt: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी फिल्मों के साथ साथ फैशन से भी तहलका मचा देती हैं। हाल ही में आलिया मिलान फैशन वीक के रेड कारपेट पर धमाका करती हुई नजर आईं। इस दौरान आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का लुक हर किसी का ध्यान खींचता हुआ नजर आया। आलिया ने इस फैशन वीक में Gucci की लेदर ड्रेस से अपने लुक को एलिगेट बनाया, लेकिन एक्ट्रेस का ये फैशन ही विवादों में आ गया है। कुछ लोग आलिया की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं, जिसमें टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly ) भी हैं। रुपाली ने एक पोस्ट शेयर कर हंगामे को बढ़ा दिया है। (ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: शो में धांसू एंट्री मारेंगे Gaurav Khanna, स्टंट के बीच फरहाना भट्ट से लेंगे पंगा?)
आलिया भट्ट को रुपाली गांगुली ने किया टारगेट
रुपाली गांगुली का जानवरों से प्यार किसी से छुपा नहीं हैं। वह सोशल मीडिया पर आए दिनों जानवरों के लिए पोस्ट शेयर करती रहती हैं और अक्सर वह सेट पर भी जानवरों के साथ वक्त बिताती हैं। अब एक्ट्रेस ने फिर से अपना प्यार दिखाया और आलिया भट्ट को आड़े हाथों लिया। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक पोस्ट लगाया। इस पोस्ट में उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिखा, लेकिन उन्होंने आलिया को टारगेट जरूर कर दिया। आलिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडिय को रीपोस्ट किया। इस पोस्ट में आलिया के आउटफिट में जानवरों के चमड़े के कथित इस्तेमाल पर सवाल उठाया गया था। रुपाली ने अपने तरफ से कछ नहीं लिखा, लेकिन उन्होंने पोस्ट शेयर कर अपनी भड़ास निकाल दी। (ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: अंश के बेटे के चक्कर में नंदिनी की जिंदगी हिलाएगी तुलसी? लेगी तूफानी फैसला)
