Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: अंश के बेटे के चक्कर में नंदिनी की जिंदगी हिलाएगी तुलसी? लेगी तूफानी फैसला

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में नया हंगामा होगा। अब अंश के बेटे रियो का सच मिहिर के सामने आएगा। इतना ही नहीं, तुलसी ये सच नंदिनी को भी बताने का फैसला कर लेगी, जिससे उसकी जिंदगी में भूचाल आ जाएगा।

Authored by: KavitaUpdated Apr 29 2026, 11:14 IST
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आएगा तूफानImage Credit : Jiohotstar01 / 08

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आएगा तूफान

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अंश के बेटे की एंट्री हो गई है। रियो करण का नहीं बल्कि अंश का बेटा है। ये सुनकर तुलसी के होश उड़ जाते हैं। पहले तो तुलसी अंश के बेटे को देखकर बुरी तरह डर जाती है और फिर वो कारण से अंश के बेटे की असली कहानी सुनती है। करण बताता है कि कैसे वो सालों से अंश की गर्लफ्रेंड और नाजायज बेटे को संभाल रहा है। आइए आपको बताते हैं कि एपिसोड में क्या क्या होने वाला है।

​खुद को बुरा भला कहेगी तुलसीImage Credit : Jiohotstar02 / 08

​खुद को बुरा भला कहेगी तुलसी

शो में तुलसी को सब सच पता चल गया है। करण तुलसी को बोलता है कि उसने किसी की झूठी कसम नहीं खाई है। वो अपनी मां के पैरों में गिर जाता है। तब तुलसी खुद को बुरी मां कहती है। वो बोलती है कि वो पहले अंश को मार देती है और फिर करण को भी गलत समझती है। वो बहुत बुरी मां है।

इंडिया में शिफ्ट होगा रियोImage Credit : Jiohotstar03 / 08

इंडिया में शिफ्ट होगा रियो

शो में आगे देखने के लिए मिलेगा कि रियो अपनी मां नियति के साथ वक्त बितता है। इस मौके पर रियो अपने पापा करण की खूब तारीफ करता है और बोलता है कि वो इंडिया में ही शिफ्ट हो जाएगा। रियो करण की बिजनेस में हेल्प करने का फैसला लेता है ताकि वो करण को थोड़ा आराम दे सके।

मिहिर को सब सच बताएगी तुलसीImage Credit : Jiohotstar04 / 08

मिहिर को सब सच बताएगी तुलसी

तुलसी करण के साथ घर पहुंच जाती है और मिहिर दोनों को देखकर समझ जाता है कि कुछ बड़ा हुआ है। इसके बाद तुलसी मिहिर को अंश के बेटे का सच बता देती है। मिहिर अंश के बेटे का सच जानकर हैरान हो जाता है। तुलसी मानती है कि करण उसके किए कि सजा भुगत रही है।

नंदिनी को सच बताने का फैसला लेती तुलसीImage Credit : Jiohotstar05 / 08

नंदिनी को सच बताने का फैसला लेती तुलसी

तुलसी नंदिनी को करण का सच बताने का फैसला लेती है। तब करण उसे बताता है कि नंदिनी सच बर्दाश्त नहीं कर पाएगी। हालांकि, तुलसी फैसला ले लेती है कि वह नंदिनी को सब सच बताएगी। इस मौके पर तुलसी नंदिनी का फैसला बताती है, जो वो करण के खिलाफ लेने का फैसला ले रही है।

रियो से मिलने जाएगा करणImage Credit : Jiohotstar06 / 08

रियो से मिलने जाएगा करण

तुलसी के बात करने के बाद अगले दिन सुबह सुबह करण नियति और रियो से मिलने पहुंच जाता है। यहां पर रियो अपने पापा को चोर समझ लेता है लेकिन जैसे ही वह करण का चेहरा देखता है तो अपने हाथ से फूल का वास उतार देता है। इसके बाद रियो अपने पापा करण के साथ काफी मस्ती मजाक करता है। करण भी रियो को बेटा मानता है।

रियो देगा करण को झटका07 / 08

रियो देगा करण को झटका

ब्रेकफास्ट के मौके पर करण को रियो एक झटका देगा। रियो करण को बताएगा कि वह हमेशा के लिए इंडिया शिफ्ट हो जाएगा। रियो का ये फैसला करण को झटका देगा। करण सोच में पड़ जाएगा कि वह रियो के साथ दोनों घर को कैसे संभालेगा। करण को अब एक साथ रियो और शांतिनिकेतन को संभालता हुआ नजर आएगा।

क्या नंदिनी के सामने ट्विस्ट के साथ आएगा रियो का सचImage Credit : Jiohotstar08 / 08

क्या नंदिनी के सामने ट्विस्ट के साथ आएगा रियो का सच

तुलसी ने फैसला लिया है कि वह नंदिनी को सब सच बता देगी। तुलसी रियो का सच करण के जरिए ही नंदिनी को पता चलने देना चाहती है। इसी वजह से अब देखना होगा कि करण कैसे नंदिनी को रियो का सच बताता है और नंदिनी कैसे इस सच को संभाल पाती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!