टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 15: शो में धांसू एंट्री मारेंगे Gaurav Khanna, स्टंट के बीच फरहाना भट्ट से लेंगे पंगा?

Khatron Ke Khiladi 15: खतरों के खिलाड़ी 15 ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा रखी है। अचानक ही तमाम सेलेब्स K साइन के साथ फोटोज शेयर कर रहे हैं। अब गौरव खन्ना की तस्वीर भी सामने आ गई है।

Image

Khatron Ke Khiladi 15: GAURAV KHANNA (Photo Credit- instagram)

Gaurav Khanna Enter In Khatron Ke Khiladi 15: रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का 15वां सीजन सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। शो अब तक बेशक शुरू नहीं हुआ है और ना ही मेकर्स की तरफ से कोई बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर सेलेब्स ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे खतरों के खिलाड़ी 15 चर्चा में आ गया। इन दिनों कई टीवी स्टार्स अचानक ही अपने हाथ से के का साइन बनाकर फोटो शेयर कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इस के का मतलब खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) से है। इसी बीच गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की तस्वीर भी सामने आ गया है। (ये भी पढ़ें: 'घुटनों पे गोली मारे', Sunita Ahuja ने TV स्टार्स के सामने ने गोविंदा का उड़ाया मजाक, भांजे कृष्णा की बोलती बंद)

    गौरव खन्ना की होगी खतरों के खिलाड़ी 15 में एंट्री?

    तमाम स्टार्स की तरह अब गौरव खन्ना की एक तस्वीर सामने आ गई है। इस तस्वीर में गौरव खन्ना अपने हाथ से K का साइन बना रहे हैं। इस तस्वीर के साथ गौरव ने कैप्शन में लिखा है, 'खन्ना का करेज।' गौरव की इस फोटो को देखते ही फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। लोगों ने अब मान लिया है कि गौरव भी खतरों के खिलाड़ी 15 का हिस्सा बन सकते हैं। फैंस ने गौरव को शो में जाने की बधाई तक देनी शुरू कर दी है। बता दें कि जब गौरव खन्ना बिग बॉस की ट्रॉफी लेकर बाहर आए थे तब से ही कहा जा रहा है कि अब गौरव खतरों के खिलाड़ी कर सकते हैं। सेलिब्रिटी मास्टर शेफ और बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद गौरव की नजर अब रोहित शेट्टी के शो पर हैं। हालांकि, अब तक मेकर्स और गौरवक की तरफ से कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: विद्या को धक्के मारकर घर से निकालेगी कावेरी पोद्दार, अरमान उठाएगा बड़ा कदम)

    कई सेलेब्स ने दिया के का साइन

    बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 15 के अपडेट के बीच कई टीवी स्टार्स ने के साइन वाली अपनी फोटो शेयर की है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। इस लिस्ट में फरहाना भट्ट भी हैं, जो बिग बॉस में गौरव खन्ना के साथ दिख चुकी हैं। फरहाना के अलावा, शो में एक्स कंटेस्टेंट भी धमाल मचा सकते हैं। हिना खान, भारती सिंह, करण वाही, निया शर्मा, रुबीना दिलैक, अली गोनी समेत कई स्टार्स K साइन के साथ दिखे हैं। ये स्टार्स खतरों के खिलाड़ी 15 का हिस्सा बन चुके हैं।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article